3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kannauj News : छिबरामऊ में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा, भाजपा सांसद हुए सामिल

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री खाटू श्याम सेवा समिति के द्वारा निकाली गई। वहीं बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में सांसद सुब्रत पाठक विधायक अर्चना पांडेय ने पहुंचकर बाबा खाटू श्याम का निशान उठाया।

इसमें कन्नौज जिले के तकरीबन पांच हज़ार से ऊपर महिला पुरुष और बच्चों ने श्याम प्रभु के नाम का निशान उठाया और भक्ति गीतों पर झूमते गाते पहुंचे। यह निशान शोभायात्रा प्राचीन मां कालिका देवी मंदिर से निकलकर खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम को निशान समर्पित कर संपन्न किया गया।

अबीर गुलाल व फुलों की खेली गई होली

जगह जगह महिलाओं ने अबीर गुलाल व फूलों की जमकर होली खेली। डीजे पर बज रहे श्री श्याम धुनों पर जमकर लोग भाव विभोर होते दिखे। ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर श्याम के रंग में श्याममय व भक्तिमय हो गया हो।सबसे खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता सांसद सुब्रत पाठक विधायक अर्चना पांडेय व भक्तों ने खाटू श्याम मंदिर में अपना निशान समर्पण किया ।

इस अवसर पर क्या बोले सांसद

इस मौके पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा है कि  उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाबा खाटू श्याम निशान यात्रा में सम्मिलित होने का मौका मिला। यह बाबा श्याम की असीम कृपा है। बाबा खाटू श्याम कलयुग के अवतारी हैं। इसलिए बाबा खाटू श्याम के भक्ति इस भव्य निशान यात्रा में दूर दराज से सम्मिलित होने के लिए पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या की दिवाली हो कावड़ यात्रा हो नवरात्रि में माता की भव्य शोभा यात्रा हो। हर जगह शासन व प्रशासन से लोगों को सहयोग दिया जा रहा है।

यात्रा में लगभग 25 हजार श्रद्धालु हुए सामिल

वही खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया है। बाबा खाटू श्याम के निशान यात्रा में लगभग 25 हजार श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के भक्ति से निशान यात्रा में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे। कन्नौज सौरिख सिकंदरपुर गुरसहायगंज तिर्वा प्रेमपुर छिबरामऊ हर जगह से बाबा खाटू श्याम के निशान यात्रा में बाबा के भक्त पहुंचे हैं।