( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज के नवीन मंडी के निकट ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की देख स्थानीय लोगों का घटना स्थल पर जमावड़ा लग गया।घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के निकट शुक्रवार की दोपहर दो बाइक सवारों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई है जबकि दो लोग बाल बाल बच गए।घायल कोमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपनी ससुराल से वापस पत्नी रूबी और तीन वर्षीय मासूम आस्था के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव सिघौली जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक चालको को गंभीर चोट आ गई।स्थानीय लोगों ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर त्वरित उपचार शुरू हो गया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है