Kannauj News : आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
शनिवार की दोपहर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पुलिस कर्मचारी पर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी हर्षित गौतम ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह 17 नवंबर को लखनऊ से सौरिख होते हुए अपने घर वापस जा रहा था।तभी छिबरामऊ कस्बे में शोभायात्रा निकल रही थी।इस दौरान वह दूसरे रास्ते से जा रहा था।जहा रोड पर लंबा जाम लग गया था।किंतु उसी रोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य भी जाम में फंसी हुई थी।इसलिए वह अपनी गाड़ी को साइड से धीरे धीरे निकाल रहा था।ऐसे में पीड़ित ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उनकी पार्टी का झंडा देखकर उनके साथ जातिसूचक गालियां दी और उनके साथ पुलिस कर्मचारी ने मारपीट भी की।इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष प्रभात गौतम,धनीराम जाटव मंडल महासचिव,पवन जाटव जिला प्रभारी, बंटू कठेरिया जिला महासचिव और ओम नारायण कठेरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27