3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kanpur News – कानपुर में तंत्र मंत्र की दिखी कहानी, पोस्टमार्टम पहुंच गया तांत्रिक, लाश को करने लगा जिंदा

कानपुर समाचार – तांत्रिक का तंत्र मंत्र देखकर खौफ खा गए थे लोग, घंटो सो गया था लाश के साथ, फिर जानिए आगे क्या हुआ 
 
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी / मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – समय बदल गया – सदी बदल गई – विज्ञान कहां था और कहां पहुंच गया – लेकिन नहीं बदली तो इंसान सोच। जिसका जीता जागता नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिलता है। जहां अंधविश्वास का ऐसा खेल खेला गया कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समय के लिए खौफ खा गए थे। क्योंकि यहां एक तांत्रिक लाश को जिंदा करने की ठान चुका था। जिसके लिए वो पोस्टमार्टम में रखी लाश के बगल में एक लाश की तरह सो गया था। 
 
जानिए कहां दिखा यह अनोखा और डराने वाला नजारा 
 
दरअसल हम जिस अनहोनी जैसे घटनाक्रम की बात कर रहे हैं यह नजारा था कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस का। जहां कई लोग मौजूद थे। माहौल ग़मगीन था। उधर कई शव पोस्टमार्टम की कतार में रखे हुए थे। तभी सफ़ेद कुर्ता पैजामे में आया एक अधेड़ व्यक्ति आ धमका और अपने आप को तंत्र मंत्र का सरताज बताते हुए  जिंदा करने का दावा करने लगा। 
 
दहशत में आ गए थे लोग 
 
तांत्रिक के दावे के बाद लोग अचंभे में पड़ गए थे। तभी तांत्रिक ने एक लाश के आस पास पानी छिड़का और मंत्रो का उच्चारण करना शुरू कर दियाऔर देखते ही देखते वही तांत्रिक उस लाश के बगल में लेटकर सो गया। तांत्रिक का दावा था कि उसकी आत्मा उस मृतक व्यक्ति की आत्मा से बात करके वापस उस मृत शरीर में बुला लाएगी। जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग दहशत में आ गए थे। 
 
पुलिस वाले भी खा गए थे चक्कर 
 
तांत्रिक के इस नज़ारे को देखकर पोस्टमार्टम में मौजूद लोगों के साथ पुलिस वाले भी चक्कर में पड़ गए थे। काफी देर तक वह तांत्रिक के इस कार्यक्रम को देखते रहे लेकिन मामला आग की तरह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका था। मौके पर आने जाने वाले अन्य लोगों की भीड़ भी लग्न शुरू हो गई थी। जिसे देखते हुए पुलिस को तांत्रिक को ऐसा ढोंग करने से मना करना पड़ा। 
 
जानिए कौन थी वो लाश और हुआ था क्या 
 
दरअसल तांत्रिक जिस लाश में जान डालने की बात कर रहा था वह घाटमपुर के भैरमपुर में रहने वाला रामबाबू (48) था। जिसे सांप ने काट लिया था और कुछ देर बाद उसकी मौत होगी थी। जिसकी सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम लाइ थी।