Kanpur News – हादसों से भरा रहा गुरूवार का दिन, ट्रक की टक्कर के बाद पलटी स्कूली बस, ड्राइवर की मौत
कानपुर समाचार – स्कूल बस और ट्रक में हुई की आमने सामने की भिड़ंत, चालाक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार का दिन हादसों से शुरू हुआ। कानपुर देहात में चार मौत की मौत का दर्द अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि कानपुर नगर में एक स्कूली बस के बीच सामने टक्कर हो गई। जिसमें कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और उसमे बैठे बच्चे घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
जानिए कहां हुआ यह हादसा
कानपुर के घाटमपुर में बेंदा गांव के पास स्कूल बस और ट्रक की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। गनीमत यह रही कि स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर देरी से पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। इस दौरान यहां पर लगभग एक घंटे हाइवे बाधित रहा।
मौत की खबर सुनते ही दौड़ा चला आया परिवार
घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा गांव निवासी श्याम लाल संखवार ने बताया कि उनका 43 वर्षीय बेटा मनफूल घाटमपुर नगर स्थित गुरु प्रसाद पार्वती शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में स्कूल बस चलता था। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह सुबह जल्दी उठकर स्कूल गया था। वहां से बस लेकर नवेड़ी स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था। जैसे ही बस घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक से आमने सामने भिडंत हो गई।
जोरदार थी टक्कर
टक्कर इतनी तेज़ थी, कि बस अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में बस की केबिन में फंसकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने बाद से बस चालक की पत्नी किशनंदी और मां रज्जी का रो रोकर बुरा हाल है। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलने के आधा घंटा देरी से पहुंची पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल बोले कार्रवाई की जाएगी
घाटमपुर थाना के अतिरिक्त प्रभारी मो खुर्शीद अहमद ने बताया कि परिजनो को समझाकर बस चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22