3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

Kanpur News – सड़क हादसे में दो की मौत 6 लोग घायल, जानिए कहां अलग-अलग जगह पर हुए हादसे

कानपुर समाचार – हादसे में हुई पूर्व प्रधान समेत युवक की मौत, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने पहुंचाया था अस्पताल
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर

Kanpur News – घाटमपुर में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान समेत युवक की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएनसी कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां पर डॉक्टरों द्वारा गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार कर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानिए कौन थे पूर्व प्रधान और मृतक युवक 


सजेती थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी 48 वर्षीय जीवन प्रकाश बाइक से सजेती गए थे, वहां से देर रात वापस घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार पूर्व जीवन प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे पीएनसी कर्मियों और पुलिस ने हमीरपुर जिलास्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। 
 
परिजनों में मची चीख पुकार 
 
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरा हादसा घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास चौराहे के पास हुआ यहां पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार सजेती के भोजपुर निवासी 24 वर्षीय विशाल और फतेहपुर के जाफरगंज निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनो को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। 
 
फिर हुआ तीसरा हादसा 
 
तीसरा हादसा घाटमपुर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ यहां पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कोरिया निवासी 25 वर्षीय रोहित, बेरी कुरारा निवासी 24 वर्षीय राहुल घायल हो गया। जिन्हे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
 
दर्दनाक था चौथा हादसा 
 
चौथा हादसा घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास हुआ अज्ञात वाहन की टक्कर से केवड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय आदर्श की मौत हो गई। वहीं साथी गांव निवासी राजकुमार घायल हो गया। घाटमपुर थाना के अतिरिक्त प्रभारी मो खुर्शीद अहमद ने बताया कि मृतक के परिजनों सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।