रिपोर्ट : हिमांशु तिवारी
कन्नौज जिले से निकलने वाले कानपुर अलीगढ़ पर सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा कस्बे के निकट दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे दूध नदी की तरह हाईवे पर बह गया। घटना की सूचना पर हाईवे के आसपास स्थित गांव के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
इस दौरान ग्रामीण घर में रखें बाल्टी कैन समेत बर्तनों में दूध भरकर ले गए। दूध के टैंकर पलटने की सूचना ग्रामीणों में इस कदर फैली की घटना स्थल पर दूध लेने के लिए होड़ लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को मोके से हटाया।
टैंकर परिचालक ने बताया है कि टैंकर चालक कन्नौज से गुरसहायगंज की ओर दूध लेकर जा रहा था। तभी उसे हाईवे पर नींद की झपकी आ गई। जिस कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।फिलहाल हाइवे समेत खेतो में दूध की नदिया जैसी तस्वीर सामने आने लगी।