Kanpur News – साऊथ में रहा बाइकर्स लुटेरों का आतंक, दो महिलाओं के गले से तोड़ ले गए सोने की चेन
कानपुर समाचार – साऊथ क्षेत्र के दो थाना अंतर्गत बाइक सवार लुटेरों ने की लूट, चेन टूटते ही रो पड़ी महिलाएं
Kanpur News – कानपुर के दक्षिण इलाके में एक बार फिर से बाइकर्स लुटेरों का आतंक देखने को मिला। जहां लुटेरों ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। वारदात को सरेबाजार अंजाम दिया गया था। जिसके चलते यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि लुटेरों में पुलिस का खौफ था ही नहीं।
पहली लूट
पहली लूट की वारदात हनुमंत थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार दो लुटेरों ने बच्चे को लेकर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ी और फरार हो गए। इस वारदात को थाना क्षेत्र से गुजर रही नौबस्ता से हमीरपुर को जाने वाली सड़क पर अंजाम दिया गया।
दूसरी वारदात हुई सरेबाजार
दूसरी लूट की वारदात को किदवई नगर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। यहां भी बेख़ौफ़ बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ स्कूटी में बैठकर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ी और आसानी से फरार हो गए। जिसके बाद महिला अपने साथ हुई लूट की वारदात से दहशत में आ गई और रोने लगी।
अलर्ट हुई पुलिस
एक साथ कुछ ही समय के अंतराल में हुई लूट की दो वारदातों की खबर से साउथ के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस अलर्ट हो गई। मुखबिर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए मुख्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं लूट को अंजाम देने वाले बाइक सवार लुटेरे एक ही तो नहीं थे। जिन्होंने अलग अलग वारदातों को अंजाम दे डाला हो। फ़िलहाल जांच जारी है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20