Kanpur News – ट्रेन अग्निकांड के बाद जागा रेलवे विभाग, देखिए कैसे कर रहे हैं बचाव की मॉक ड्रिल
कानपुर समाचार – ट्रेन में आग लगाकर यात्रियों को किया जागरूक, कुछ देर के लिए मौके पर हुई थी दहशत
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur Nagar – दरभंगा एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब उत्तर ,मध्य रेलवे विभाग जाग सा उठा है। इस कांड की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विभाग और एनडीआरएफ के साथ फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल के जरिये जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर के रेलवे स्टेशन में देखने को मिला।
ट्रेन में आग लगाकर किया जागरूक
इसी क्रम में आज कानपुर में मॉक ड्रील किया गया। मॉक ड्रील में एडीआरएम, आरपीएफ, एनडीआरएफ और जिले की पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही। जिसके बाद ख़राब कड़ी एक ट्रेन में पहले आग लगाई गई, उसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। वहीं ट्रेन में बैठाले गए काल्पनिक यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
एनडीआरएफ ने दिखाया अपना प्रदर्शन
वहीं मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने ट्रेन को कटर से काटकर यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही इसी बीच राहत रिलीफ ट्रेन भी पहुंची। इस तरह से पूरा मॉक ड्रिल न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स के पीछे क्रॉसिंग के पास किया गया।
कैंप लगकारकीया जागरूक
मॉक ड्रिल के अंत में कैम्प लगाकर मेडिकल टीम, एनडीआरएफ की टीम, आरपीएफ की टीम ने लोगों को खुद का बचाव कैसे करें इसके प्रति जागरूक किया। इस दौरान एडीआरएम संजय सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मकसद इतना है कि यदि ट्रेन में आग लगती है तो उस समय कैसे निपटा जाये और किस तरह से राहत बचाव कार्य किया जाये।
कमांडर ने बताया मकसद
कमांडेंट एनडीआरएफ अनिल कुमार पाल ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल समय समय पर करते रहते हैं। जिससे कि यह पता चलता रहे कि हम किसी भी हादसे को लेकर कितना तैयार हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26