3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Weather Update – यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, जल्द गिरेगा घना कोहरा

मौसम अपडेट – मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, जानिए  कब से पड़ने वाली है भीषण ठंड, हो जाओ अलर्ट 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Weather Update – राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी जा रही है। जिसका सीधा असर अब उत्तर प्रदेश में देखने को मिलने लगा है। जिसके चलते मौसम अपना मिजाज तेजी से बदल रहा है। आलम यह है कि ठंडी हवाओं से पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पारा और नीचे आ जाएगा। मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

 
कानपुर रहा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 
 
कानपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो प्रदेश में सबसे कम था। कानपुर में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। जैसे-जैसे दिसंबर नजदीक आएगा वैसे-वैसे ठंडक बढ़ती जाएगी। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।

जानिए कब से पड़ेगा कोहरा

30 नवंबर को एक बार फिर यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो 30 नवंबर को पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थान पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। बारिश के साथ ही राज्य में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से आने वाले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद 3 दिसंबर से कोहरा पड़ेगा।

2-3 डिग्री की गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य विक्षोभ मंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

 
यह भी है अनुमान 
 
हालांकि ऐसा अनुमान है कि रात का पारा दो डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो कर आगे बढ़ने के कारण आगे बढ़ने और बादल के छंटने के कारण मौसम शुष्क होगा और पछुआ हवा चलने के आसार हैं। इसके कारण रात के पारे में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।