3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kannauj news : किसान यूनियन के नेताओं ने नारेबाजी कर किया हंगामा

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर बाइक समेत उसे पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। मामले की जानकारी मिलते ही किसान यूनियन के नेता देर रात थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद बाइक समेत पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।

बीती शाम तालग्राम बस स्टैंड के पास थानाध्यक्ष देवेश कुमार फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी वहां से अपाचे बाइक लेकर एक युवक गुजरा, जिसे पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुके बिना ही आगे बढ़ गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

यहां पुलिस कर्मियों से युवक की बहस होने लगी तो उसे पकड़ कर वह लोग थाने ले आए, जहां पुलिस पर गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए राजा चौहान नाम के युवक ने अपनी मां और किसान संगठन की महिला जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान को फोन पर जानकारी दे दी। कुछ ही देर बाद कुसुम चौहान थाने पहुंच गईं।

बाइक समेत युवक को छोड़ा

उनके साथ भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी व संगठन के कई नेता और कार्यकर्ता तालग्राम थाने पहुंच गए, जहां किसान संगठन के लोगों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। थाने में ही नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख थानाध्यक्ष देवेश कुमार समझा-बुझाकर भीड़ को शान्त कराया। इसके बाद पुलिस ने बाइक समेत युवक को छोड़ दिया।

इस वजह से हो गया हंगामा

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने राजा चौहान को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों पर ध्यान नहीं दिया और बाइक चलाते हुए वहां से निकल गए। ये बात पुलिस कर्मियों को नागवार गुजरी और फिर कुछ दूर पीछा करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राजा का कहना है कि यदि वह रुकने का इशारा देख लेते तो जरूर रुक जाते, लेकिन पुलिस ने न कोई इशारा किया था और न ही कोई आवाज दी। इस वजह से वह सीधे निकलते चले गए।