Kannauj News : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत‚ बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी
कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में दवा लेकर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलो को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही घायल का प्राथमिक उपचार किया
औरैया जनपद के थाना बिधूना के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी तबस्सुम बेगम उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी मोहम्मद आजाद अहमद शुक्रवार को छिबरामऊ निवासी अपनी भांजी परवीन के यहां अपना इलाज कराने गई हुई थी दवा लेने के बाद शनिवार सुबह अपने भांजे इकबाल के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर बिधूना के मोहल्ला जवाहर नगर वापस जा रही थी जैसे ही इनकी बाइक थाना बिशूनगढ़ के गांव कैरदा मोड़ के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लाया गया जहां देखते ही डॉक्टरों ने तबस्सुम बेगम को मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई मृतका अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गई वही अज्ञात बाहन के खिलाफ परिजनों ने थाना बिशुनगढ़ में तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर शब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20