Crime News – खामोशी थामे रही कानपुर पुलिस, उन्नाव में पकड़ा गया लारी गैंग
क्राइम न्यूज़ – उन्नाव में पकड़ा गया लारी गैंग का सक्रीय सदस्य, जानिए कौन है यह शातिर
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Crime News – अपराध करने वाला अपराधी किसी भी जिले का हो पर उसकी गिरफ़्तारी अगर यूपी पुलिस करतीहै तो इसे विभाग की सफलता कहा जाता है लेकिन अगर किसी जिले की पुलिस हाथ पर हाथ रखते हुए समय का इन्तजार करती है उसे क्रेडिट कम करने जैसा माना जाता है। कुछ ऐसा ही दिख रहा है लारी गैंग का मामला। जिसके अपराध का रिकार्ड कानपुर में भी है पर इसकी सफलता की बाजी उन्नाव पुलिस मार ले गई जिसके चलते उन्नाव पुलिस ने इस गैंग के मुखिया चाचा भतीजे के बाद अब एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफ्ता प्राप्त की है।
जानिए अब किसकी हुई गिरफ़्तारी
पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली गंगाघाट कोतवाली प्रभारी द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अभियुक्त सादाब लारी पुत्र जावेद अनवर कानपुर निवासी को बदरका चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
यह था अपराध
लारी गैंग हाल में ही भूमाफिया जैसे अपराध में चर्चा में आया है जिसके चलते इस गैंग के चाचा भतीजे की जोड़ी ने कानपुर और उन्नाव में ऐसी दबंगई मचाई कि मशहूर हो गए और कानपुर के चकेरी से लेकर महाराजपुर व अन्य कुछ थानो में इनके खिलाफ भूमि कब्जे की एफआईआर दर्ज हो गई। इसी तरह उन्नाव के गंगा घाट थाने में भी इनका आपराधिक इतिहास दर्ज हो गया।
हाथ मिसलती रही कानपुर पुलिस
लारी गैंग के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कानपुर पुलिस तो सक्रिय नहीं दिखी पर इसकी बाजी उन्नाव की गंगा घाट पुलिस ने जरूर मार ली। जबकि मामला कब्जे का ही था। जिसके चलते गंगा घाट पुलिस ने पहले भतीजे को गिरफ्तार किया फिर चाचा और अब गैंग के सदस्य सादाब लारी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23