Kannauj News : जर्जर टूटी एचटी लाइन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
रिपोर्ट : सुमित मिश्रा
कन्नौज। जनपद कन्नौज में जर्जर टूटी एचटी लाइन एक बच्ची की मौत का कारण बन गयी। खेलते हुये बच्ची बॉल उठाने जा रही थी, तभी उसका पैर खेत मे टूटी पड़ी 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन पर पर पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर गांव में यह हादसा हुआ। यहां के वीरभान राठौर की 8 वर्षीय पुत्री बॉल खेलने के लिये जा रही थी। तभी उसका पैर खेत मे टूटे पड़ी हाईटेंशन लाइन पर पड़ गया। लाइन में करंट चालू था। जिसकी कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। उनका कहना है की कई बार जर्जर लाइन टूटने से हादसे हो चुके हैं, शिकायत के बाद बहु बिजली विभाग के अफसरों ने तार नही बदलवाए।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23