रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी
कन्नौज जिले मे घर से बाजार आते समय बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गंभीर हालत में दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
सौरिख क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी अनमोल पुत्र सत्यवान अपनी बाइक से अपने मोहल्ले के प्रिंस पुत्र राजेश आकाश पुत्र रामवीर के साथ बुधवार की शाम समय लगभग 6:00 बजे सौरिख बाजार करने आ रहे थे जैसे ही इनकी बाइक भारत भट्टा के पास पहुंची ही थी की तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से गंभीर हालत में अनमोल व आकाश को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर घायल अनमोल को कानपुर निजी अस्पताल उपचार के लिए ले गए

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है