3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने परिवार के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं मृतक की पत्नी और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मृतक के परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज के रहने वाले मृतक, शेर सिंह पुत्र रामदीन,का अपने ही छोटे भाई भूपसिंह से 10 बीघा खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वही आज दबंगों ने पूरे परिवार के ऊपर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी जिसमें शेर सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। वही इस हमले में मृतक की पत्नी ममता देवी, मृतक के दो पुत्र, विश्राम सिंह और मनसुख गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी ममता देवी को डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थना पत्र मिलने पर पुलिस अगर करती कार्रवाई, तो शायद किसान की बच जाती जान

घटना को लेकर मृतक के पुत्र विश्राम सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर को जब उसके पिता खेत पर पानी लगा रहे थे तभी उनके चाचा भूप सिंह ने उनके पिता के ऊपर हमला बोल दिया था। वही मारपीट में घायल हुए शेर सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद आज सुबह उनके पिता तंबाकू लेने के लिए दुकान पर जा रहे थे तभी उनके चाचा ने पूरे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। वही भूप सिंह ने उनके पिता के ऊपर लाठी से कई बार सर पर प्रहार किया। जिससे उनके पिता की मौत हो गई है। और इस मारपीट में दो पुत्र और मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। इस मामले में बात करते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।