रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी
कन्नौज नादेमऊ चौकी के गांव पिम्मी नगला के समीप से निकला रजवाह में बालिका डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के गांव नगला पिम्मी निवासी छोटेलाल की पांच वर्षीय पुत्री सौम्या गांव के किनारे से निकले रजवाह के पास बच्चों के साथ खेल रही थी अचानक वह राजवाह में गिर गई बच्चों ने सौम्या के परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने राजवाह से बच्ची को निकाल कर निजी चिकित्सक को दिखाने के लिए ले गये डॉक्टर ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि की। सूचना पर मृतका की मां राखी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पूर्व ही रजवाहा में पानी छोड़ा गया था। घटना की जानकारी होते ही छेत्री लेखपाल सुधांशु मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना उच्च अधिकारों को दे दी गई तथा राजवाह के पानी को बंद कराया गया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है