Kanpur Dehat News: शादी की दीवानगी ने युवक को पहुंचाया जेल, कानपुर देहात शादी के लिए बना फर्जी नायब तहसीलदार
कानपुर देहात न्यूज़: जानिए कहां हुआ ऐसा अजब गजब का तमाशा, सक्ते में पड़ गए थे जिले के अधिकारी
रिपोर्ट – जितेन्द्र सिंह यादव – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में एक अजब गजब का मामला देखने को मिल रहा है जहां एक युवक अपनी होने वाली करने नायब तहसीलदार बन बैठा और जा इस बात तो उसे अब सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। पकड़े गए युवक की पहचान फतेहपुर के रोहित मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी की बातचीत चल रही है और रोहित ने लड़की वालों को बता रखा था कि वह नायब तहसीलदार है और वही रसूख गाठते हुए कानपुर देहात के माती सर्किट हाउस में रुक कर वीआईपी ट्रीटमेंट भी लेता रहा वही शक होने पर पुलिस ने उसे धर लिया इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जानिए पूरा प्रकरण
कानपुर देहात में 1 फर्जी नायब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी नायब तहसीलदार बनकर कई दिनों से जिले में घूम रहा था वह खुद को पीसीएस 2022 का पास आउट अधिकारी बता रहा था और वह नायब तहसीलदार के पद पर जॉइनिंग करने पहुंच गया। अधिकारियों को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी फर्जी नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पूछताछ भी शुरू की।
फतेहपुर जिले का निकला युवक
पकड़े गए युवक की पहचान रोहित मिश्रा निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि रोहित की शादी की बातचीत चल रही है और रोहित ने लड़की वालों को खुद नायब तहसीलदार होना बताया है इतना ही नहीं वह कानपुर देहात कलेक्ट्रेट ज्वाइन करने पहुंच गया वहां कर्मियों से बताया कि डीएम से मुलाकात करनी है उसकी तैनाती भोगनीपुर तहसील में हुई है, जब डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो शाम वह माती सर्किट हाउस पहुंच गया अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ कर उसकी नियुक्ति पत्र मांगा तो वह दिखाने के लिए आनाकानी करने लगा पुलिस ने आरोपी रोहित मिश्रा उर्फ रोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है रोहित ने बताया कि उसने इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई की है।
पहुंचा सलाखों के पीछे
वहीं इस मामले पर कानपुर देहात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि माती मुख्यालय में एक रोहित मिश्रा नाम का युवक पहुंचा उसने खुद को 2022 का पीसीएस पास आउट नायब तहसीलदार बताया। जिसकी जांच के दौरान पाया गया कि वह गलत जानकारी दे रहा था आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है कानून के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 29