3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kanpur News: प्रधान की शिकायत पर एडीएम ने लेखपाल को लगाई फटकार, जानिए क्या था पूरा मामला

कानपुर न्यूज़: नाथ संप्रदाय की महिलाओं ने एडीएम का किया घेराव, फिर लगी थी लेखपाल की शिकायत 

Kanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों के आदेश के बावजूद लेखपाल द्वारा सरकारी जमीन की नाप न करने की शिकायत पर एडीएम ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए और आवास की मांग लेकर आईं नाथ संप्रदाय की महिलाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

दर्जनों की तादाद में पहुंचे थे फरियादी 
 
शनिवार को बिल्हौर ब्लॉक सभागार में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आपूर्ति अजीत कुमार सिंह,एसडीएम रश्मि लांबा, तहसीलदार तिमिराज सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। शिकायत लेकर पहुंचे देवकली ग्राम पंचायत के प्रधान सुमंत कुमार के अनुसार ग्राम सभा में सरकारी राशन की मॉडल शाप बनाने के लिए जो जगह चयनित की गई उस जमीन पर गांव के ही प्रताप नारायण, भगवानदीन व अरविंद कुमार ने कब्जा कर रखा है और कब्जा हटाने के लिए कहने पर महिलाओं को आगे कर बलात्कार जैसी धाराओं में झूठा आरोप लगाकर फसाने की धमकी देते हैं। 
 
शिकायत पर एक्शन 
 
जिसकी शिकायत पर एसडीएम के आदेश के बावजूद लेखपाल द्वारा आज तक जमीन की नाप कर उसे कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। प्रधान की शिकायत पर एडीएम ने लेखपाल से मामले को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल पुलिस फोर्स के साथ में मौके पर जाकर जमीन की नाप कर उसे कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
वहीं नाथ संप्रदाय के मुखिया योगी आदित्यनाथ का प्रदेश में शासन होने और शासन की मंशा हर गरीब को छत देने की होने के बावजूद आज तक आवास योजना का लाभ मिलने से वंचित जोगिन डेरा औरोंताहरपुर गांव निवासी नाथ संप्रदाय की एक दर्जन महिलाएं आवास की मांग करने तहसील दिवस में पहुंची किंतु उन्हें एडीएम तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया और ककवन ब्लॉक जाने की बात कह दी गई। 
 
महिलाओं ने किया था घेराव 
 
तहसील दिवस के समापन का इंतजार कर रही महिलाओं ने एडीएम के बाहर निकलते ही उन्हें उनकी गाड़ी के पास रोक लिया और वह झोपड़िया में किस तरह से गुजर करती हैं उस स्थिति से अवगत कराया। एडीएम ने महिलाओं को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त करते हुए मौके पर मौजूद तहसीलदार को खंड विकास अधिकारी के साथ गांव जाकर उनके प्रपत्रों को चेक करके नियमता आवास दिलाने के निर्देश दिए। 
 
फरियादियों ने कोटेदार पर भी लगाया आरोप 
 
बसेन गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने गांव के कोटेदार राजकिशोर पर नियम के अनुरूप राशन न देने और राशन में घटतौली करने का आरोप लगाया, बदन निवादा निवासी बंगाली ने पड़ोसी काश्तकार से अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में आईं कुल 95 शिकायतों में एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के कर्मचारियों को हस्तांतरित कर जल्द निस्तारण की निर्देश दिए गए।