Kanpur News: रायबरेली की इस संस्था ने शुरू किया पाठ्यक्रम, ऑनलाइन ले सकते हैं फुटवियर डिजाइन की ट्रेनिंग
कानपुर न्यूज़: प्रेस कांफ्रेंस करके संस्था के प्रभारी ने दी पूरी जानकारी, जानिए ऑनलाइन वेबसाइट
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट संस्थान ने रायबरेली में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी संस्था के प्रभारी ने कानपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी संस्था फुटवियर डिजाइन के साथ साथ अन्य डेवलपमेंट के पाठ्यक्रम शुरू किये हैं।
आगे जानिए और जानकारी
संस्थान में संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। आवेदनकर्ता fddiindia.com पर लाग इन करके आवेदन कर सकते है। संस्थान के छात्र मामलों के प्रभारी नलिन पांडेय ने बताया की भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट संस्थान देश के 12 स्थानों पर संचालित है। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्ट्स का दर्जा प्राप्त यह संस्थान उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर है।
यहां से मांगे गए हैं आवेदन
रायबरेली और फुरसतगंज में चार वर्षीय अवधि के दो कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए है। रायबरेली फुरसतगंज कैंपस के केंद्र प्रभारी वरुण गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में डिजाइन के क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं है। फैशन डिजाइनिंग, फुटवियर डिजाइन और प्रोडक्ट डिजाइन क्षेत्रों में नौकरी की बहुत अधिक संभावना है, उन्होंने बताया की इस साल का औसत सालाना पैकेज रिकॉर्ड स्तर पर गया है। इसके साथ ही सालाना पैकेज 11 लाख का रहा, उन्होंने बताया की इस साल इंटरनेशनल प्लेसमेंट भी किए जाएंगे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25