Kanpur News: सफ़ेद उल्लू बना कानपुर की जनता के लिए चर्चा, युवक ने बचाई थी जान
कानपुर न्यूज़: उल्लू को देख लग गई थी ग्रामीणों की भीड़, वन विभाग की टीम पहुंची थी मौके पर
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News: यूपी के कानपुर में भटकते हुए आया एक सफ़ेद उल्लू उस वक्त लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया जब उसकी जान एक युवक ने बचा ली थी लेकिन उल्लू अपनी प्रजाति का वो पक्षी था जो भारत में पाया ही नहीं जाता है, इसलिए जब तक वन विभाग की टीम उसे लेकर चली नहीं गई तब तक सफ़ेद उल्लू चर्चा बना रहा।
हमलावर हो गए थे कौए
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के उचटी गांव में देखने को मिला था। जहां रहने वाले एक युवक की नजर कुछ कौओं पर पड़ी, जो एक सफ़ेद पक्षी पर हमला करने में लगे हुए थे और सफ़ेद पक्षी अपना बचाव कर रहा था। युवक ने हमलावर कौओं से उस सफ़ेद पक्षी को बचाने का काम किया और जैसे ही हमलावर कौए भाग खड़े हुए तो वह सफ़ेद पक्षी उस युवक को अपना समझ बैठा। तब मालूम हुआ कि वह सफ़ेद पक्षी उल्लू है। जिसको देखने के लिए बड़ी मात्रा में भीड़ लग गई थी।
एक्सपर्ट ने बताया कुछ ऐसा
कानपुर के उन्नाव के समीप एक तालाब के इर्द गिर्द सैकड़ों की तादात में पता नहीं कितनी प्रजाति के विदेशी पक्षी अपना डेरा जमा लेते हैं जिनका समय जनवरी महा का होता है उसकी में एक यह सफ़ेद उल्लू भी है जो कहीं से उड़ते उड़ते आ गया होगा। जिसे अब वन विभाग की टीम अपने साथ लेकर चली गई है।
मांसाहारी होता है सफ़ेद उल्लू
बर्ड एक्सपर्ट के सफ़ेद उल्लू बर्फीली जगहों पर पाए जाते हैं जिसके चलते यह अधिकतर यूरोप की ऊँची छोटी और हिमालय पर्वत पर इनको देखा जा सकता है। सफ़ेद उल्लू को बर्न आउल के नाम से भी जाना जाता है। यह उल्लू मांसाहरी होता है और इस तरह के प्रजाति वन क्षेत्र होने के कारण कभी-कभार दिख जाते हैं। इस प्रजाति का उल्लू विलुप्त होने के कगार पर है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 18