Kannauj News : ज्वैलर्स को गोली मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर
रिपोर्ट : अश्वनी पाठक
कन्नौज जिले के गुरुसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में एक बदलाश ढेर हो गया। जबकि उसका साथी गोली लगने से घायल है। बदमाशों की फायरिंग में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बताते चलें कि यह दोनों बदमाश 5 जनवरी को गुरुसहायगंज में ज्वैलर्स की हत्या और लूट के मामले में शामिल थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लुटे गए जेवर और नगदी बरामद कर ली है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
गुरुवार सुबह 7:30 बजे दोनों बदमाश इजहार पुत्र जुम्मन और तालिब पुत्र पप्पू बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी पुलिस ने गुरुसहायगंज पुलिस स्टेशन के पास उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को फंसा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अमन सिंह और विनय कुमार घायल हो गए हैं।
मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल
ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में समधन निवासी बदमाश इजहार पुत्र जुम्मन की गोली लगने की मौत हो गई। उसका साथी तालिब पुत्र पप्पू घायल हो गया। घायल दोनों सिपाहियों और बदमाश तालिब को गुरसहायगंज अस्पताल ले जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा।
इस मामले में थे फरार
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बे के रहने वाले अय्याज (32) को बाइक सवार 2 बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी, जब 5 जनवरी की रात मलिकपुर कस्बा स्थित अपनी ज्वैलरी शॉप को बन्द कर घर लौट रहे थे। गोली मारकर बदमाशों ने उन्हें घायल कर दिया था और फिर उनका बैग लूटकर भाग गए थे। जिसके बाद अस्पताल में अय्याज ने दम तोड़ दिया था। वारदात के बाद से पुलिस उन दोनों बदमाशों का पता लगाने में जुटी थी। बदमाशों की पहचान कर पुलिस उन पर निगरानी कर रही थी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19