3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kanpur News: कानपुर में तीस घंटे के अंदर हुई चौथी हत्या, ममता से छीन लिया उसके जिगर का टुकड़ा

कानपुर न्यूज़: चौथी हत्या ने मचाई दहशत, चकेरी के सनिगवां स्थित बंबे में मिला मासूम का शव, पुलिस की लापरवाही से हुई मासूम की मौत 
 
रिपोर्ट – नीरज तिवारी
 
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 30 घंटे के अंदर हुईं एक मासूम की हत्या ने फिर से दिल को दहला दिया है। जिसके चलते नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के बड़े दावों को खुली चुनौती देने का काम किया है। जिसको लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेजी सी हो चुकी है। चारों तरफ इसकी चर्चा तेजी से हो रही है कि कमिश्नर महोदय के  क्राइम का ग्राफ बढ़ चुका है।  
 
नाले में मिली मासूम की लाश 
 

कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार अभी कानपुर के यातायात और अतिक्रमण के साथ ही अराजकतत्वों को अपनी सख्ती से अवगत करा ही रहे थे कि लगातार चार हत्याओं ने उनकी सख्ती पर पानी फेर दिया है। जिसके चलते अब चौथी वारदात कानपुर के थाना चकेरी के क्षेत्र में हुई। जहां सनिगवां क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सनिगवां के बंबे में 12 वर्षीय मासूम का शव मिला। जिसकी सूचना मिलते ही आनन फानन में चकेरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नाले से निकलवाने का काम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृत मासूम की शिनाख्त को शुरू किया गया। 

 
शिनाख्त होते ही मच गया कोहराम  
 
कुछ देर बाद शव की शिनाख्त हुई कि जिस मासूम का शव मिला चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में रहने वाली ममता का बारह वर्षीय वरुण है। वरुण अपने घर से सामान लेने निकला हुआ था लेकिन बीती रात तक वापस नहीं लौटा था। जिसकी गुमशुदगी माँ ममता ने दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस मासूम के लौटने का इंतजार कर रही थी जिसका अंत मासूम की मौत पर जा टिका।  
 
तड़प कर रह गई थी ममता 
 
अपने लाल वरुण की घर वापसी की राह देख रही ममता को जैसे ही वरुण की मौत की सूचना मिली तो वह तड़प कर रह गई थी आनन फानन में पहुंचकर घंटों अपने लाल के मृत शरीर को सीने से लगाकर रोटी रही और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही। जिसमे ममता का कहना था कि अगर पुलिस वाले उसके आने का इंतजार न करते तो शायद आज वरुण जिन्दा होता। 
 
यहाँ है पुलिस की लापरवाही 
 
आपको बताते चलें कि जब ममता ने पुलिस को वरुण के लापता होने की तहरीर ी गई थी तो पुलिस ने हर बार की तरह गुमशुदगी दर्ज करते हुए कुछ समय का इन्तजार करने को कहा था जिसके फलस्वरूप वरुण की लाश मिली। जिसमे साफ़ झलक रहा है कि कमिश्नर पुलिस की लापरवाही है जो वरुण की मौत की वजह बन गई।