Kannauj News : प्रभु राम के आगमन पर घर-घर सजेंगे दीप
रिपोर्ट : सुमित मिश्रा
कन्नौज। प्रभु श्री राम 14 वर्ष वनवास पूर्ण कर जब अयोध्या नगरी को वापस आए थे तब अयोध्या वासियों ने प्रभु के आगमन पर घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव के रूप में त्यौहार मनाया था। इसी क्रम में भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के दिन गांव-गांव गली गली घर-घर मे प्रभु के आगमन पर दीप जलाकर दीपोत्सव त्यौहार मनाने का काम करेंगे।
कन्नौज जिले के हसेरन कस्बा मे प्रभु श्री राम के आगमन पर राम भक्तों ने बाजार से मूर्ति , झंडा , हवन सामग्री सहित मिष्ठान आदि की खरीदारी की। राम भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रभु राम के आगमन पर राम भक्तों ने बताया आज वह शुभ दिन होगा जब प्रभु श्री राम हमारे अयोध्या नगरी में विराजमान होंगे। हम सभी उनके आगमन पर दीप जलाकर कार्यक्रम मनाएंगे।
प्रभु श्री राम के आगमन पर गांव-गांव राम भक्तों की भीड़ दिखी। बाजारों में खरीदारी की। घरों की साफ सफाई की गई। मंदिर , देवालय , शिवालय इत्यादि देव स्थानो पर साफ सफाई के साथ साथ हवन पूजन , सुंदरकांड पाठ सहित मिष्ठान वितरण इत्यादि का कार्यक्रम भी आयोजित होने की बात कही।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20