3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले में चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं वहीं दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है।

छिबरामऊ में आज दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के साथ हुई बदमाशों की इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। और अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वही भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है। आपको बताते चलें इन्हीं बदमाशों ने सौरिख में मंदिर के बाहर महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी। वही आज या छिबरामऊ क्षेत्र के कसवा सिकंदरपुर रोड पर एक नई घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर कसवा सिकंदरपुर मार्ग पर, पहले से ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश आते हुए पुलिस को दिखाई दिए,पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने के बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाश भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस की टीम पर ही फयरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। वहीं जवाबी कार्रवाी के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। वहीं पुलिस ने भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।