3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP Police Constable Exam: स्मार्ट पुलिसिंग से दलाल और मुन्नाभाई फेल, 50 से ज्यादा धांधलेबाज गिरफ्तार

UP Police Constable Exam 2024: 17 फरबरी यानी शनिवार को यूपी के 75 जिलों में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में तकरीबन 48 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। वहीं परीक्षा के सुचारु रुप से संचालन के लिए प्रशासन ने तो कड़े सुरक्षा इंतजाम किए, लेकिन बावजूद इसके कई जिलों में ठगों की गिरफ्तारी हुई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ‘दलालों से सावधान’

सबसे पहले आपको बता दें कि परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा क्या-क्या सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की तरफ से जारी किये गए इस फोटो के जरिये आप इंतजामों को बेहतर समझ सकेंगे।

more than 50 people caught during UP Police Constable Exam 2024 => इसमें साफतौर पर चिन्हित कर के बताया गया है कि परीक्षा में किन चीजों का इस्तेमाल करना या उन्हें परीक्षा केंद्र में लाने पर पाबंदी है।

=> परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स लगाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम भी किया गया है। ड्रोन के जरिये कई परीक्षा केंद्रों की निगरानी भी की जा रही है।

=> इसके एलावा परीक्षा में होने वाली धांधलेबाजी से निपटने के लिए भी इस फोटो में साफ संदेश दिया गया है। लिखा है कि “दलालों और धोखाधड़ी से नौकरी दिलाने वालों के चक्कर में न पड़ें, योग्यता ही परीक्षा में सफलता की कुंजी है।”

=> इसी प्रकार इस फोटो के जरिये प्रशासन ने स्पष्ट रूप से बताया है कि सिफारिश करने वालों, अनुचित साधनों का प्रयोग, अनुशासनहीनता पर क्या कार्यवाही हो सकती है।

=> सोशल मीडिया पर भी यूपी पुलिस ने लगातार पैनी नजर बनाए रखी और उम्मीदवारों को ठगों और दलालों से सावधान किया।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

=> हर परीक्षा केंद्र पर और परीक्षा केंद्रों के आसपास भारी पुलिस बल मौजूद रहा। संदिग्ध लोगों की चेकिंग और पूछताछ के साथ-साथ इंटेलिजेंस का सहारा भी लिया गया।

दबोचे गए दर्जनों धांधलेबाज

उधर, सोशल मीडिया और अन्य इंतजामों के अलावा भी यूपी पुलिस परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में तैनात रही। नतीजन अलग-अलग जिलों में कई धांधलेबाज दबोचे गए। इनमें से कुछ लाखों रुपए लेकर परीक्षा में घपले का ठेका ले चुके थे तो कुछ मुन्ना भाई अपनी पौ बारह करने में जुटे थे। लेकिन अब सभी सलाखों के पीछे पहुँच गए हैं। जैसे -:

=> फिरोजाबाद में पहली पाली के दौरान पुलिस ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के आसपास चार-पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि ये लोग परीक्षार्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए बातचीत कर रहे थे।

more than 50 people caught during UP Police Constable Exam 2024
एटा में पकडे गए धांधलेबाज

=> एटा में जनपदीय सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा में धांधली करने की योजना बनाते 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इनके पास से 2 लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं।

more than 50 people caught during UP Police Constable Exam 2024
बलिया में पकडा गया शातिर

=> वहीं बलिया जिले की रसड़ा पुलिस ने परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तकरीबन 9 लाख रुपए, 16 प्रवेश पत्र, 12 मूल अंक प्रमाण पत्र, 1 आईफोन, 16 स्मार्टफोन और स्वयं के 4 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।

 

बात करें अगर पूरे यूपी की तो कुल 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले, सॉल्वर गिरोह और उनसे जुड़े लोगों की गिरफ़्तारी की है। इसमें मऊ, कौशाम्बी, झांसी, गाज़ीपुर, बलिया, वाराणसी, आगरा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, कानपुर, देवरिया, जौनपुर और बिजनौर से लगभग 58 लोगों शामिल हैं।

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/bjp-party-workers-viral-video-rahul-gandhi-nyay-yatra/