3

Recent News

Love Jihad: एक और हिन्दू युवती बनी शिकार, जिम ट्रेनर 'सुहेल' ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 4 लाख भी वसूले और..

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के Moradabad से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक…

Breaking News: Rahul Gandhi पर होगी FIR, CBI करेगी जांच.. हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जानिए पूरा मामला..

Breaking News: Allahabad High Court की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ FIR दर्ज करने…

UP Police: एनकाउंटर में घायल बदमाश अस्पताल से भागा, 3 दरोगा और 1 सिपाही थे तैनात, पैर में गोली लगी थी..

UP Police: उत्तर प्रदेश के Kanpur में पुलिस कस्टडी से बदमाश के फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया…

UP News: ACP का सिर फटा, डॉ.अंबेडकर के पोस्टर-झंडे जलाने पर बवाल! 4 IPS, 2 ACP, 300 पुलिसकर्मी तैनात..

UP News: उत्तर प्रदेश के Varanasi में डॉ. अंबेडकर के पोस्टर और झंडे जलाने के विवाद ने शुक्रवार को हिंसक…

बड़ी खबर: यूपी में सनसनीखेज वारदात! लड़की ने बॉयफ्रेंड का पहले हथौड़े से सर फोड़ा, फिर गला काटा.. दर्दनाक मौत

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के Agra से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। इटौरा क्षेत्र में एक होटल…

3

Recent News

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के Moradabad से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक…

Breaking News: Allahabad High Court की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ FIR दर्ज करने…

UP Police: उत्तर प्रदेश के Kanpur में पुलिस कस्टडी से बदमाश के फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया…

UP News: उत्तर प्रदेश के Varanasi में डॉ. अंबेडकर के पोस्टर और झंडे जलाने के विवाद ने शुक्रवार को हिंसक…

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के Agra से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। इटौरा क्षेत्र में एक होटल…

Breaking News

PM Modi in UP : श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास, पीएम ने कहा- “यही समय है, सही समय है”

PM Modi in UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी यानी सोमवार को संभल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। खास बात ये है कि संभल के जिस कल्किधाम का शिलान्यास करने पीएम मोदी पहुंचे थे, उसका निर्माण कांग्रेस से हाल ही में निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम करवा रहे हैं।

बता दें कि कल्किधाम मंदिर का निर्माण यूपी के संभल जिले के ऐंचौड़ा कम्बोह गांव में हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि इसी जगह पर भगवान विष्‍णु के 10वें और आखिरी अवतार कल्कि अवतरित होंगे। इस मंदिर का निर्माण कल्कि धाम निर्माण ट्रस्‍ट करवा रहा है, जिसके अध्यक्ष कांग्रेस से हाल ही में निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। उन्होंने करीब 18 साल पहले इस मंदिर की स्‍थापना का संकल्‍प लिया था।

PM Narendra Modi inaugurated shree kalkidham mandir in sambhal of UP

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को मंदिर के शिलान्यास के लिए आमंत्रण दिया था। निमंत्रण के बारे में आचार्य ने बताया कि “जब मैं पीएम को आमंत्रित करने गया था। तो मुझे लगा था कि पीएम निमंत्रण को स्वीकार नहीं करेंगे, लोग मुझसे पूछते थे कि क्या पीएम आएंगे तो मेरे पास कोई जवाब नहीं था। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जैसे सबरी को विश्वास था कि राम आएंगे। जैसे विदुर को विश्वास था कि कृष्ण आएंगे। हमारी आस्था का आधार है कि कल्कि आएंगे। वैसे ही मुझे विश्वास था कि पीएम मोदी आएंगे।”

उधर, रविवार यानी 18 फरवरी को पीएम मोदी ने अपने ‘X’ अकाउंट पर कल्किधाम शिलान्यास का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा – ‘संभल में श्री कल्किधाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा।’ जिसके बाद तय हो गया था कि पीएम मोदी सोमवार की सुबह संभल पहुंचने वाले हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
जिसके बाद पीएम के दौरे को देखते हुए जिले में युद्ध स्तर पर तैयारियां चलने लगी। संभल के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाले रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए। करीब 2 किमी के एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया।

संभल पहुंचे पीएम मोदी

सोमवार सुबह तकरीबन 10:40 पर पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कल्किधाम पहुंचा। अगले 20 मिनट तक शिलान्यास पूजन हुआ। प्रधानमंत्री ने विधि पूर्वक कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी कार्यक्रम में शामिल थे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

“अवधपुरी से कल्किधाम… जय श्री राम, जयश्री राम” – आचार्य प्रमोद कृष्णम

कुछ देर बाद पास में बने मंच पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वहां मौजूद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “कलयुग में भगवान का कल्कि अवतार होगा। भगवान जहां आते हैं। वह धरा धन्य हो जाती है। कल्किधाम की आधारशीला पीएम ने रखी है। अब वह दिन दूर नहीं है, जब भारत में रामराज्य की स्थापना होगी।”
इस दौरान कांग्रेस से हाल ही निष्काषित हुए आचार्य ने पीएम की प्रशंसा भी की, उन्होंने कहा कि “अयोध्या में जितना काम हुआ, वह अद्भत है। पीएम मोदी, यह भी अदभुत संयोग है कि भगवान राम के सारे काज आपके हाथों हुए हैं।” प्रमोद कृष्णम ने अपने भाषण के आखिरी में नारा भी लगाया, “अवधपुरी से कल्किधाम… जय श्री राम, जयश्री राम।”

“नए भारत में हर नागरिक की आस्था का सम्मान” – CM Yogi

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में लोगों की सुरक्षा के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “140 करोड़ की आबादी का भारत महसूस कर रहा है कि सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। नए भारत में हर नागरिक को सुरक्षा है। यह मोदी की गारंटी है। साथ ही यहां नए भारत में युवाओं की आजीविका की व्यवस्था भी है। यह नए भारत की तस्वीर है।”

PM Narendra Modi inaugurated shree kalkidham mandir in sambhal of UP

वहीं सीएम योगी ने यह भी कहा कि “नए भारत में हर नागरिक की आस्था का सम्मान भी है। काशी में काशी विश्वनाथ, अयोध्या में रामलला विराजमान, केदारपुरी और बद्रीनाथ धाम के अलावा महाकाल में महालोक की स्थापना हुई। यूएई में पहली बार मंदिर की स्थापना हुई है। कुंभ के आयोजन यूनेस्को ने मान्यता दी। जो पहले असंभव था, वह अब संभव हुआ।

PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित

PM Narendra Modi inaugurated shree kalkidham mandir in sambhal of UPसीएम योगी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने अपना भाषण ये कहकर शुरू किया कि “आज यूपी की धरती से प्रभु राम और प्रभु कृष्ण की भक्ति, भाव, अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज पूज्य संतों की साधना और जनमानस की भावना से एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। संतों की उपस्थिति में भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।”

“कई ऐसे अच्छे काम हैं, जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़कर चले गए हैं” – PM Modi

आगे पीएम मोदी ने जनता के साथ-साथ आचार्य को संबोधित करते हुए कहा कि “अभी आचार्य जी कह रहे थे कि 18 साल की प्रतीक्षा के बाद आज ये अवसर आया है। वैसे भी आचार्यजी, कई ऐसे अच्छे काम हैं, जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़कर चले गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उसके लिए बस संतों का और जनता का आशीर्वाद बना रहे, उसे भी पूरा करेंगे।”

“छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन” – PM Modi

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि “आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है। ये दिन इसलिए और पवित्र हो जाता है और ज्यादा प्रेरणादायक हो जाता है। आज हम देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय देख रहे हैं, आज अपनी पहचान पर गर्व और उसकी स्थापना का जो आत्मविश्वास दिख रहा है। वो प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी से ही मिलती है। मैं इस अवसर पर शिवाजी महाराज के चरणों में नमन करता हूं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

PM Modi का चर्चित अंदाज

इसी बीच पीएम मोदी ने अपने मजाकिया अंदाज से भी माहौल को थोड़ा हल्का बनाया। दरअसल, जब आचार्य प्रमोद कृष्णन मंच पर स्वागत प्रवचन कर रहे थे, तब उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा था कि “हर किसी के पास कुछ न कुछ देने को होता है। मेरे पास कुछ नहीं है, मैं सिर्फ भावना व्यक्त कर सकता हूं।”
इसपर मोदी जी ने कहा कि “प्रमोदजी अच्छा हुआ, कुछ दिया नहीं वरना जमाना ऐसा बदल गया है कि सुदामा श्रीकृष्ण को एक पोटली में चावल देते तो वीडियो आता तो सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल हो जाती। जजमेंट आता कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया और वो भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अच्छा हुआ कुछ दिया नहीं, आपने सिर्फ भावना दिखाई।”

“भारत के सांस्कृतिक नव जागरण का अद्भुत क्षण” – PM Modi

इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और अबुधाबी में पहले विराट मंदिर के लोकार्पण का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, “पहले जो कल्पना से भी परे था, अब वो हकीकत बन चुका है। ये भारत के सांस्कृतिक नव जागरण का अद्भुत क्षण है।”

“मंदिर बन रहे हैं तो कॉलेज भी बन रहे हैं” – PM Modi

पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह एक ओर तीर्थों का विकास हो रहा है तो एक ओर शहरों में हाईटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि किस तरह अगर देश में मंदिर बन रहे हैं तो कॉलेज भी बन रहे हैं। अगर विदेशों से मूर्तियां लाई जा रही है तो रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “ये परिवर्तन प्रमाण है इस बात का कि समय का चक्र घूम चुका है। एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। ये समय है, हम उस आगमन का दिल खोलकर स्वागत करें। इसलिए मैंने लाल किले से देश को विश्वास दिलाया था- यही समय है, सही समय है।”

अंत में प्रधानमंत्री ने देश के नाम एक संदेश देते हुआ अपने अपने संबोधन को समाप्त किया कि “हमें यह ध्यान रखना होगा की क्या हमारे हर प्रयास, हर काम से राष्ट्र को लाभ होगा? उन्होंने कहा कि “ये प्रश्न हमारे मन में सबसे पहले आना चाहिए। यही प्रश्न सामूहिक चुनौतियों के समाधान देगा। कल्कि आशीर्वाद से संकल्पों की ये यात्रा समय से पहले सिद्धि तक पहुंचेगी। सशक्त और समर्थ भारत के सपने को शत-प्रतिशत पूरा होता देखेंगे।” इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/caa-notification-will-be-sent-before-loksabha-election-2024-said-amit-shah/