Sunny Leone Admit Card: यूपी में बीते दो दिन पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। लगभग 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इसमें हिस्सा लिया। लेकिन इनमें से एक उम्मीदवार का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वजह थी उसके एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का फोटो। अब वह छात्र खुद सामने आया है। जानिए आखिर क्या है असल मामला ?
दरअसल, बीते दो दिनों से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एक एडमिट कार्ड का फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के फोटो की जगह बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का फोटो लगा हुआ था। सनी लियोनी के नाम से भरे गये फॉर्म का सेंटर कन्नौज के तिर्वा तहसील में स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय को बनाया गया था।

सोशल मीडिया पर लोग इस एडमिट कार्ड को लेकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। किसी ने कहा कि सनी लियोनी अब फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कहकर पुलिस में भर्ती होने वाली हैं। तो किसी ने कहा हमारा सेंटर भी कन्नौज के इसी स्कूल में डलवा दो।
वहीं जब मामला सुर्खियों में आया तो कन्नौज पुलिस ने इस मामले को साइबर सेल में जांच के लिए दे दिया। छानबीन में पता चला कि यह आवेदन उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के धर्मेंद्र ने किया था। जिसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की गई। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा था और एडमिट कार्ड आया सनी लियोनी के नाम से, इसलिए वो एग्जाम भी नहीं दे पाए। पुलिस धर्मेंद्र और साइबर कैफे वाले युवक से अभी भी पूछताछ कर रही है।
नीचे वीडियो में देखिये धर्मेंद्र ने इस पूरे वायरल मामले पर क्या कहा -:
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस शख्स के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम और फोटो आ गया था। यह एडमिट कार्ड बीते दो दिन से वायरल हो रहा था। सुनिए क्या कहना है इसका -: pic.twitter.com/NndlZ8V0lQ
— Rocket Post Live (@rocketpostlive) February 19, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
यह भी देखें -:
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/pm-narendra-modi-inaugurated-shree-kalkidham-mandir-in-sambhal-of-up/

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है