3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Gas Geyser Accident: नहाते समय 26 वर्षीय महिला टीचर की मौत, जानिए कितना खतरनाक है गैस गीजर?

Gas Geyser Accident: कानपुर में गैस गीजर ने एक महिला टीचर की जान ले ली। तीन महीने पहले ही मृतिका टीचर का चयन बिहार शिक्षा भर्ती में हुआ था। महिला टीचर अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर आई थी। बताया जा रहा है कि बाथरूम में लगे गैस गीजर के लीक होने के चलते यह हादसा हुआ है।

बता दें कि कानपुर के रावतपुर क्षेत्र के केशवपुरम आवास विकास में रहने वाले संतोष यादव का ट्रक बॉडी का कारखाना है। उनकी 26 वर्षीय बेटी अमिता का तीन पहले ही बिहार शिक्षा भर्ती में चयन हुआ था। अमिता बिहार में अपनी नौकरी कर रही थी। लेकिन उन्नाव के रघुवीर खेड़ा में रहने वाली उसकी चचेरी बहन की शादी थी, इसलिए अमिता कुछ ही दिन पहले बिहार से कानपुर लौटी थी।

बाथरूम में बेहोश हो गई अमिता

अमिता के पिता अनुसार, शादी में शामिल होने के बाद अमिता कानपुर घर लौट आई थी। घटना वाले दिन अमिता नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था। काफी देर होने के बावजूद जब वो बाहर नहीं निकली तो उसकी माँ ने बार-बार आवाज लगाई और दरवाजे को खटखटाया। लेकिन तब भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

 

जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोडा तो अमिता फर्श पर बेहोश पड़ी हुई थी। आनन-फानन में अमिता को एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि हालत बेहद नाजुक है। सिर्फ पल्स और हार्टबीट चल रही है, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं है। दो दिन तक कोई सुधार नहीं होने पर परिवार के लोगों ने अमिता को हैलट में एडमिट कराया।

दो दिन बाद थम गई हार्टबीट

वहीं रविवार रात को शिक्षिका अमिता की हार्टबीट भी थम गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और पिता तो अस्पताल में बेहोश होकर गिर पड़े। भाई भी बदहवास हो गया। इसी बीच सूचना पर रावतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर सोमवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

अमिता के पिता ने कहा कि बेटी की नौकरी लगने के बाद उसके लिए लड़का ढूंढ रहे थे। वे उसकी शादी बेहद ही धूमधाम से करना चाहते थे। लेकिन गैस गीजर ने पूरे परिवार की खुशियों को पलभर में छीन लिया। पिता रोते हुए बोले कि जिनके भी घर में गैस गीजर लगा हो उसे फौरन निकालकर फेंक दें। गैस गीजर बेहद खतरनाक और जानलेवा है।

 

Gas Geyser Accident – जानें कितना खतरनाक हो सकता है गैस गीजर

=> देर तक ऑन रहने से गैस गीजर ज्यादा गर्म हो जाता, जिस कारण गीजर फट सकता है।

=> बॉयलर पर प्रेशर ज्यादा पड़ता है, जिससे लीकेज हो सकता है।

=> लीकेज होने से करंट लग सकता है, जिससे मौत हो सकती है।

=> गीजर वायर अगर कॉपर का नहीं है, तब भी फट सकता है।

=> गीजर अगर बाथरूम के अंदर लगा है तो प्रॉपर वैंटिलेशन न होने पर दम घुट सकता है, जिससे मौत भी हो जाती है।

गीजर में से कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड गैस बनती है। गीजर से लीक होने वाली ये कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस इंसान को बेहोश कर देती है। ये इतनी खतरनाक होती है कि इससे दिमाग काम करना बंद कर देता है, ये सब इतना जल्दी होता है कि पीड़ित कुछ समझ ही नहीं पता। कई मामलों में इस खतरनाक गैस से लोगों का ब्रेन डेड भी हुआ है।

गैस गीजर लगवाने से पहले बरतें ये सावधानियां

=> कंपनी के इंजीनियर से ही गीजर की फिटिंग करवाएं, खुद लगाने की कोशिश न करें।

=> ISI मार्क वाला कंपनी का ही गीजर खरीदें, लोकल गीजर लेने से बचें।

=> गीजर लगने के बाद चेक कर लें कि अर्थिंग सही है या नहीं।

=> गीजर ऐसी जगह लगवाएं जहां खुली हवा हो या वेंटिलेशन का प्रॉपर इंतजाम हो।

=> गैस लीकेज होने पर गीजर न चलाएं, तुरंत चेक कराएं।

=> जिस बाथरूम में आप गीजर लगवा रहे हैं, वहां की दीवार और गीजर के बीच में थोड़ी खाली जगह होनी चाहिए।

=> गीजर के स्विच के बीच में इतनी जगह होनी चाहिए कि छोटे बच्चों का हाथ वहां तक न पहुंचे।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/sunny-leone-admit-card-in-up-constable-exam-viral-photo-fact/