3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

UP Crime News: नई नवेली दुल्हन की खौफनाक साजिश, नहर में मिली पति की लाश

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महज 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए दुल्हन और उसके एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या में शामिल दूसरा प्रेमी अभी फरार है।

बता दें कि पूरा मामला मऊ जनपद के दोहरीघाट के उसरी विश्वनाथपुर गांव का है। यहां का रहने वाला मृतक 24 वर्षीय लवकुश अपने पिता घनश्याम के साथ बैंगलोर में फुलकी बनाने का काम करता था। लवकुश चौहान की शादी बीते 13 फरवरी को आजमगढ जनपद के छतवारा गांव निवासी पायल चौहान से हूई थी। लेकिन शादी से पायल संतुष्ट नहीं थी। दरअसल, पायल चौहान के दो प्रेमी थे। पायल लगातार अपने प्रेमियों से फोन पर बात कर रही थी।

पति को नहीं आने दिया करीब

उधर, शादी के बाद पायल ने लवकुश को अपने करीब नहीं आने दिया था। लवकुश के दोस्त, रिश्तेदार व गांव वालों ने बताया कि 14 फरवरी को पायल विदा कर अमिला के चौहानपुरा पुराने घर आई थी। 15 फरवरी को भी रिश्तेदार की वजह से दोनों मिल न सके। इसलिए घर में परेशानी बताकर दंपती 16 फरवरी की शाम को लगभग 3 किमी दूर स्थित नए घर ऊसरी विश्वनाथपुर चले गए।

यहां पायल योजना बना ही रही थी कि कैसे लवकुश को दूर रखा जाए कि इसी बीच पायल ने लवकुश को सिगरेट पीते देख लिया। पायल को मौका मिल गया और वह सिगरेट का बहाना बनाकर कमरे की कुंडी लगाकर अंदर सो गई। काफी मन्नतों के बाद भी उसने लवकुश को अंदर नहीं दिया। पति रातभर बाहर बरामदे में बैठा रहा।

ऐसे रची पति की मौत की साजिश

पायल ने तभी लवकुश की हत्या की योजना बना ली थी। अगले दिन 17 फरवरी की शाम चौहानपुरा से किसी की बरात जानी थी। लवकुश भी अपने दास्तों के साथ बरात में जा रहा था। लेकिन पायल ने उसे जिद करके रोक लिया और योजना अनुसार एक नए मकान पर लेकर चली गई।

उधर, पायल ने 17 फरवरी को ही अपने मायके के पास के प्रेमी मुबारकपुर के भितरी निवासी दिनेश यादव को लवकुश की हत्या करने की बात बताई। इसके बाद हत्या की रणनीति बनीं। योजना में पायल के दूसरे प्रेमी जहानागंज के सुंभी निवासी अभिषेक यादव को भी शामिल किया गया।

योजना अनुसार, घटना के दिन लवकुश पीछे वाले रूम मे बेड पर सोया हुआ था। तभी दिनेश यादव के फोन करने पर पायल ने धीरे से दरवाजा खोल दिया। दिनेश यादव व अभिषेक यादव अंदर आए और पति लवकुश का मुंह दबा दिया। कुछ ही देर में लवकुश की मौत हो गई। जिसके बाद तीनों लोगों ने मिलकर लवकुश की लाश को गांव के पास एक पोखरी मे फेंक दिया।

ऐसे पकड़ी गई हत्यारिन दुल्हन

UP Crime News wife killed husband along with her lovers

रविवार की सुबह लवकुश का शव उसरी विश्वनाथपुर गांव के कुछ दूरी पर पोखरी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के पिता द्वारा अज्ञात के खिलाफ दी गई तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया और नजर रखने लगी।

वहीं पायल हत्या की घटना के बाद लगातार अपने दोनों प्रेमियों से फोन पर बात कर रही थी। इतना नहीं बल्कि हत्या के अगले दिन पायल देर रात तक प्रेमियों के संपर्क में थी। ऐसे में पुलिस का शक पूरी तरह से पायल पर था। पुलिस ने रविवार को पहले पायल और फिर दिनेश को उठा लिया। इसके बाद सारा राज खुल गया।

पिता का दर्द

मृतक लवकुश बैंगलोर में अपने पिताजी व मामा के साथ रहकर पानी-पूरी का करोबार करता था। शादी से दो हफ्ते पहले ही अपने गांव अमिला के चौहानपुरा आया था। शादी के बाद पिता घनश्याम को 18 फरवरी व लवकुश को 25 फरवरी को वापस जाना था, लेकिन ऐसा हो न सका। जिसे इतने अरमानों से अपनी बहू बनाकर लाए थे, उसी ने उनके निर्दोष बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

जब मृतक लवकुश के पिता सोमवार को दोहरीघाट थाने अपने बहू पायल से मिलने पहुंचे तो फफक-फफक कर रोने लगे। उन्होंने पायल से कहा कि “बहू तुम अपने मायके चली जाती। हम लोगों को बता देती और हम लोग तुम्हे वापस कर देते। हमारे बेटे ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था। उसकी हत्या इतने बेरहमी से क्यों कर दी।

 

यह भी देखें -: