3

Recent News

Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Breaking News

Kisan Aandolan UP: मुज़फ्फरनगर में प्रदर्शन के बीच किसान ने लगाई आग, SP ऑफिस में घुसेड़ दिए ट्रैक्टर

Kisan Aandolan UP: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में जिला कलक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदर्शन के दौरान एक किसान ने खुद को आग लगा ली। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझा दिया और किसान की जान बच गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान बैंक का बड़ा बकाएदार है और कर्जे से परेशान है।

बता दें कि मुज़फ्फरनगर के जिला कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को भाकियू का पंजाब किसान आंदोलन के समर्थन में हल्ला बोल प्रदर्शन था। दोपहर लगभग 3:30 बजे भाकियू के राष्ट्रिय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सैकड़ो किसानों के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर को ज्ञापन दे रहे थे। इसी बीच धरना प्रदर्शन में आए एक बुजुर्ग किसान ने धरना स्थल के पीछे अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा ली।

भाकियू कार्यकर्ता ने लगाई आग

किसान के आग लगाते ही धरना स्थल पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद किसानो ने किसी तरह आग बुझाई। जिसके बाद झुलसे किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़ित किसान की पहचान बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जैदपुर गढ़ी निवासी 67 वर्षीय बृजपाल के रूप में हुई है। ब्रजपाल भाकियू के कार्यकर्त्ता भी हैं।

farmer set himself on fire during protest in Muzaffarnagar

पुलिस से बातचीत में पीड़ित किसान बृजपाल ने बुढ़ाना स्तिथ एक बैंक पर घोटाले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने बुढ़ाना के एक बैंक से 2016 में ट्रैक्टर पर 9 लाख रुपए का लोन लिया था। वापस करने के टाइम पर बैंक के एक दलाल ने उनसे 2 लाख रूपये ले लिए और उनकी आरसी भी कटवा दी। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन से भी की थी। लेकिन ब्रजपाल के अनुसार प्रशासन ने बैंक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।

Kisan Aandolan UP: SP ऑफिस में घुसेड़ दिए ट्रैक्टर, 26 को बड़ा आंदोलन

उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान एसएसपी ऑफिस में ट्रैक्टर घुसाकर खड़े कर दिए। प्रदर्शन की वजह से शहर में कई जगह जाम की स्थिति रही। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। हरिद्वार से दिल्ली तक अपने-अपने क्षेत्र में किसान ट्रैक्टर खड़े करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तैयारी मजबूत रखें, आंदोलन बड़ा होगा। वहीं भाकियू ने इस दौरान 15 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/up-crime-news-wife-killed-husband-along-with-her-lovers/