GAYA NEWS: ससुराल में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए जाने पर ससुराल वालो ने दो बच्चो की मां की प्रेमी के साथ शादी करा दी। इस शादी के गवाह प्रेमी के परिजन भी बने . उन्हे बुलाकर सबकी मौजूदगी में दोनो की शादी मंदिर में करा दी।
जानकारी के मुताबिक मोहड़ा प्रखंड इलाके के सेवतर में शुक्रवार को एक अनोखी शादी कराई गई।शादी देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गए। सेवतर निवासी सनुज यादव की शादी 7 साल पूर्व मंगर बीघा की रहने वाली रूबी देवी से हुई थी।शादी के बाद महिला अपना खुशहाल जीवन जी रही थी।उसकी दो 4 साल और 2 साल की बेटी भी थी।परिवार के भरण पोषण के लिए उसका पति सनुज यादव गुजरात के सूरत में रहकर रोजगार कर रहा था।
मामला शुक्रवार की सुबह तब बिगड़ा जब प्रेमिका रूबी देवी की सास झाड़ू लगाने के लिए बहु के कमरे में गई।जहां एक अनजान युवक को बहु के कमरे में सोता देख लिया।पहले तो परिजनों ने हल्ला हंगामा किया।लेकिन अंत में बहु के खुशी के खातिर आखिरकार उन लोगो ने प्रेमी साजन कुमार के साथ उसकी शादी करवा दी।घटना की जानकारी मिलने पर लोगो में कौतूहल बना रहा।प्रेमी साजन में दो बच्चो की मां से शादी करने में कोई आनाकानी नही की।स्थानीय समाजसेवी विकास यादव ने बताया की इस प्रकार की घटना से पूरे परिवार की समाज में बदनामी हुई।लेकिन इसके बाबजूद रूबी देवी के ससुराल वालों ने बेहद गमगीन माहौल में अपनी बहु को शादी कर उसके प्रेमी को सौंप दिया ।

प्रेमी साजन अपनी प्रेमिका के दो बच्चो को भी साथ ले गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्थावां के रहने वाले साजन कुमार का प्रेम प्रसंग कई सालो से मंगरबीघा की रहने वाली रूबी देवी के साथ चल रहा था।वो कई बार रात में अपनी प्रेमिका से मिलने जाया करता था।लेकिन सुबह होने के पहले लौट जाता था।शुक्रवार को उसकी नींद नही खुली और पकड़ा गया।
यहाँ भी देखें: –
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/vaishali-news-husband-cut-hair-of-wife-infront-of-panchayat/