3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : नाबालिग बेटी ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर भाई पर बोला हथौड़ा से हमला

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के एक गांव में सनसनीखेज घटना से सनसनी फैल गई। इंटर की एक छात्रा ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। मृतक जिले के सौरिख ब्लॉक में बीडीओ के पद पर कार्यरत थे। भाई पर भी युवती ने हथौड़े से हमला बोल दिया, लेकिन किसी प्रकार से वह बच गया।  घटना को अंजाम देने के पीछे शुरुआती जांच में युवती के किसी शख्स से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर युवती से पूंछतांछ शुरू कर दी है। गांव में घटना की सूचना से सनसनी फैल गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेने के बाद घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते चलें कि कन्नौज जिले के छिबरामऊ के गांव करमुल्लापुर निवासी 48 वर्षीय अजय पाल सिंह सौरिख ब्लॉक में सरकारी कर्मचारी थे। वह ब्लॉक में बीडीओ के पद पर कार्यरत थे। बीती रात अजय पाल की उनके घर के कमरे में नृशंस हत्या किसी धारदार हथियार से कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे के बेड पर मिला है। वहीं दूसरी ओर इसी घर में रहने वाले अजय पाल की बेटे 18 वर्षीय सिद्धार्थ पर भी सोते समय हमला बोला गया, लेकिन किसी प्रकार नींद खुलने से वह जग गया। सिद्धार्थ के चीखने पर जहां मौके पर निकट ही रहने वाला उनकी ताई का परिवार सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी पर सन्न रह गये।

मृतक के बेटे ने दी यह जानकारी

मृतक के बड़े पुत्र सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी नाबालिग बहन 17 वर्ष इंटर की छात्रा है। रात में एक बजे के करीब उसकी अचानक आंख खुली तो उसकी बहन हांथ में हथौड़ा लिये उसको जान से मार देने के प्रयास में थी। सिद्धार्थ के मुताबिक किसी प्रकार बहन को दबोचने के बाद पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने मेरे हांथ पर भी काट लिया। और मेरे ऊपर जानलेवा हमला करती रही। चीखने पर मेरी निकट ही रहने वाली ताई का परिवार और गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ पहुंचे। सिद्धार्थ ने बताया कि बहन को खींचते हुए जब वह अपने पिता के कमरे में पहुंचा तो दंग रह गया। पिता का शव घर के कमरे में खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। पिता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। हत्या किस हथियार से की गई अभी वह हथियार बरामद नहीं हुआ है।

युवती को पुलिस ने लिया हिरासत मे

घटना के बाद जहां गांव में सनसनी फैल गई वहीं ग्रामीणों और मृतक के परिजनों की भीड़ के बीच मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के घर की तलाशी के साथ ही पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाली बहन को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है। युवती को हिरासत में लेने के बाद पूंछ तांछ जारी है। घटना का कारण क्या रहा, जिस हथियार से अजयपाल की हत्या की गई वो कहां है, आदि बिंदुओं पर पुलिस युवती से पूंछ तांछ कर रही है।

कहीं प्रेम संबंध मे तो नहीं हुई हत्या

ग्रामीणों की चर्चा और पुलिस से शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता की निर्दयता से हत्या और भाई की जान लेने का प्रयास करने वाली कॉलेज की छात्रा का किसी शख्स से प्रेम संबंध था, और पिता इसका विरोध करते थे, शायद इसी लिये घटना को अंजाम दिया गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।