3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : कन्नौज मे मासूम बच्ची को लालच देकर युवक ने किया दुराचार, घटना के बाद बच्ची की हालत हुई गंभीर, कानपुर रिफ़र

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले से एक साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है । अपनी हवस मे एक कमांध युवक ने मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस को इस बात की जानकारी होते ही मौके पर पहुँचकर आरोपी को हिरासत मे ले लिया । घटना के बाद मासूम बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसको पुलिस की देख-रेख में कन्नौज के सदर महिला अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्ची को कानपुर के लिए रिफ़र कर भेजा दिया है।

थाना ठठिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक साढ़े 5 साल की बच्ची अपनी दादी के साथ खेतों पर गई थी। इसी दौरान पास के ही खेत पर मौजूद एक युवक जिसकी उम्र 16/17 साल बताई जा रही है, बच्ची को किसी वस्तु देने का लालच देकर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया, और उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इस अमानवीय घटना से बच्ची की हालत बिगड़ गई। काफी देर तक खेत पर काम कर रही दादी को जब बच्ची नजर नहीं आई तो उसकी मां और परिजनों ने आस-पास खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद बच्ची पर जब परिजनों की नजर पड़ी तो यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया गया था। बच्ची की ऐसी हालत देख बच्ची की मां ने थाना ठठिया पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया और आनन- फानन पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची की हालत गंभीर

उधर बच्ची की हालत चिंताजनक देख पुलिस ने आनन फानन परिजनों के साथ एंबुलेंस से कन्नौज के सदर महिला अस्पताल में उपचार हेतु भेजा। यहां पर महिला चिकित्सको ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रिफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ेल गई । पुलिस पूरे मामले मे सख्त से सख्त कार्रवाई करने मे जुटी हुई है । हॉस्पिटल में सीओ प्रियंका वाजपेई के अलावा बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद नजर आया ।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तत्काल थाना ठठिया पर मुक़द्दमा पंजीकरत कर लिया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । बच्ची को सदर जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां से उसको कानपुर के लिए रिफ़र कर दिया गया । पूरे मामले मे कार्रवाई की जा रही है। लायन आर्डर की कोई समस्या नहीं है ।