3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : शातिर चोरों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, नकदी सहित सामान हुआ बरामद

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में एक अध्यापक के आवास पर चोरी की घटना हुई थी, इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों की धरपकड़ में लगी पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गयी । पुलिस इस घटना को कारित करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से अध्यापक के आवास से लूटी गई नकदी और सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती 3 मई की रात अध्यापक सर्वेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी अवंतीबाई नगर तिर्वा जो एक अध्यापक हैं, उनके आवास से रात के समय शातिर चोरों ने करीब 50 हजार रुपए की नकदी सहित एक लैपटॉप, दो टेबलेट, पार कर दिये थे। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस समय सर्वेश अपने घर की छत पर सोये हुए थे। घटना के खुलासे को लेकर लगी एसओजी, सर्विलांस टीम के अलावा कोतवाली प्रभारी जयंती प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम को आखिर सफलता मिली, और पुलिस ने शातिर चोरों के एक गिरोह को धर दबोचा।
पकड़े गए चोरों में विवेक पुत्र मनोज कुमार निवासी सुक्खा पुरवा कोतवाली तिर्वा, शिवम उर्फ टाटा पुत्र रामगोपाल निवासी करसहा ठठिया, अर्पित पुत्र उदयनरायन निवासी सरसई ओसेर ठठिया, एवं करन सिंह पुत्र बलराम निवासी ग्राम करसहा थाना ठठिया हैं।उपरोक्त पकड़े गये अभियुक्तों से पुलिस ने 13,500 रुपए नकद, एचपी कंपनी का लैपटॉप एक, लावा कंपनी की टेबलेट 2, सहित तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। पकड़े गये युवकों ने बताया कि, चारो दोस्त हैं और तिर्वा मे किराए पर रहते हैं। रात्रि में जिन घरों में घुसना आसान होता है, ऐसे घरों को चिन्हित कर घटना को अंजाम देते हैं।चीरी में मिले मोबाइलों को तीन से चार हजार रुपए में बेंच देते हैं। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटना का खुलासा किया है।पुलिस ने सभी पकड़े गये युवकों को जेल भेजा है।