3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : मतगणना से पहले सपाइयों ने कहा अगर निष्पक्ष न हुई तो हर स्थिति से निपटने के लिए हैं तैयार

रिपोर्ट : संदीप शर्मा 

मतगणना से पहले सपा नेताओं ने सोमवार को एक प्रेसकान्फ्रेस का आयोजन किया। जिसमें सपा नेताओं ने भाजपा पर मतगणना के दौरान जिला प्रशासन से मिलकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है, सपा नेताओं ने यह चेतावनी दी है कि अगर कुछ भी गड़बड़ी मतगणना के दौरान की गई तो समाजवादी पार्टी चुप नही बैठेगी। उन्होंने कहा समाजवादियों के जमावड़े के साथ स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कल मतगणना के दौरान कन्नौज में मौजूद होंगे।

सपा नेता अरबिंद यादव ने कहा कि आप लोगों के माध्यम से मेरा बाहर से मतगणना कार्य के लिए पर्यवेक्षक आये हुए है उनसे निवेदन है कि जो मतगगणना में किसी प्रकार की हेराफेरी इस बार चुनाव में हम लोग कतई बर्दाश्त नही करेंगे। जिस तरह से उनके लगातार प्लान चल रहे है, लगातार बड़े-बड़े नेताओं के द्वारा अधिकारियों के ऊपर प्रेशर बनाया जाता है, यह तो सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन्स से इस बार अधिकारी थोड़े दबे हुए हैं। हिम्मत नही जुटा पा रहे है। प्लान तो उनका पूरा है, 2022 के चुनाव में नही हमारे साथ किस तरह से धोखा हुआ है। इसीलिए आपके माध्यम से प्रशासन को आगाह करना चाह रहे है कि इस बार अगर इस बार कहीं भी, थोड़ा बहुत इन लोगों ने हेराफेरी करने की कोशिश की तो समाजवादियों का यहां पर बहुत बड़ा जमावड़ा रहेगा। स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कल यहां पर मौजूद रहेंगे। इसलिए इस तरह की कोई स्थिति उत्पन्न  न हो हमारा प्रशासन से यह अनुरोध है, कि निष्पक्ष जो जनता ने जनादेश बंद कर दिया है ईवीएम में जो कैद है उससे जनता का सम्मान पर ठेस पहुंचेगी तो समाजवादी पार्टी हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हम लोग बिल्कुल तैयार है और इस बार जो रूझान आप लोग देख रहे है कन्नौज से वह आप लोगों से छुपा हुआ नहीं है।

 मीडिया पर लगाया प्रश्नचिन्ह

 सपा नेता जयकुमार तिवारी उर्फ बउअन ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप लोग सच्चाई बतायें कि कन्नौज में कितने गांव आप लोग गये। आप लोग वहां जाते हैं जहां कोई बड़ा नेता आया और आप लोग वहां गये और वहां बात कर ली और यह लोग पहले से बनाकर शायद आज चैनल किसके है अडानी जी के, अम्बानी जी के, तो यह सब स्टोरियों पहले से बना करके धर ली गयीं। वही स्टोरियां चला रहे जनता को गुमराह करने के लिए कि यह प्रशासन के लोग बेईमानी कर सकें, लेकिन समाजवादी के लोग हर स्थिति पर पूर्णरूप से तैयार है, अगर जो स्थिति होगी उसका मुकाबला करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। इंडिया गठबंधन देश में सरकार बनाएगी। कल जब रिजल्ट 3 बजे आयेगा तो आप ही लोग चैनलों में दिखाने का काम करेंगे।