3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : पति के साथ बाजार जा रही महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत से मचा परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

रविवार को एक सड़क दुर्घटना में साइकिल से बाजार करने जा रहे साइकल सवार दंपती को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हों गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं ट्रेक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज कोतवाली के भगतगाढ़ा गांव निवासी 50 वर्षीय सोनी देवी अपने पति के साथ बाजार करने के लिये साइकिल से कन्नौज शहर की ओर आ रही थी। जैसे ही साइकिल सवार दंपती गोवर्धनी तिराहे के करीब पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोनी देवी और उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना होते देख आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर लग गई। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला।

ट्रेक्टर चालक फरार

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दुर्घटना में घायल दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान सोनी देवी की मौत हो गई। जबकि उसके पति का उपचार जारी था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि फरार चालक का पता कर सके। पुलिस का कहना है कि उनको एक्सीडेंट की सूचना मिली थी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और चालक की तलाश के लिए जांच पड़ताल की जा रही है ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।