3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : वारदात! बेटी के निकाह के लिये रखे दहेज के समान सहित लाखों की नकदी पार

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे चोरी की वारदातें घटित होने की बाढ़ सी आई हुई है। हर दूसरे चौथे दिन कन्नौज जिले का गांव हो या शहर नगर हो या कोई मोहल्ला, शातिर चोर किसी ना किसी वारदात को अंजाम दे ही देते हैं। जिले की पुलिस के लिये ये शातिर बबालेजान बन चुके हैं।बीती रात भी कन्नौज वाया तिर्वा बेला मार्ग पर स्थित अहेर गांव शातिर चोरों के निशाने पर रहा। यहां एक मकान में पीछे के हिस्से से प्रवेश होने के बाद चोरों ने घर पर ताले काटने के बाद रखी लाखों की नकदी और ज्वैलरी पार कर दी। घटना की सूचना सोकर उठे परिजनों ने सुबह पुलिस को दी है।
जानकारी के मुताबिक उपरोक्त गांव में अहमद अली के तीन पुत्र हसरत अली, मोहब्बत अली, उवैश अली के अलावा पत्नी और बेटियां हैं।उबैश अली अलग रहते हैं, जबकि शेष दो भाइयों के परिवार व अन्य सदस्य एक ही मकान में रहते हैं।बीती रात परिजन जब गर्मी और बिजली ना आने के कारण घर की छत और कुछ परिवार के सदस्य घर के बाहर सोये हुये थे, तभी देर रात शातिर चोरों ने उपरोक्त मकान को अपना निशाना बनाया। घर के पीछे की हिस्से से मकान में प्रवेश करने के बाद घर का पिछला गेट खोला गया, और इसके बाद अलमारी, बक्से आदि के ताले काटने के बाद लाखों रुपए की नकदी और ज्वैलरी को पार कर दिया।सुबह सोकर उठे परिजनों ने जब घर के ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया।परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद ही घर की एक बेटी तरन्नुम की शादी होनी थी। जिसकी शादी के लिये बनवाया गया दहेज का सामान भी चोरी कर लिया गया। इसके अलावा घर में रखी अन्य लाखों की ज्वैलरी के अलावा समूह का पैसा भी शातिर चोरों ने पार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि चोरी गए समान में सोने के तीन जोड़ी टीका, तीन जोड़ी झूमर, तीन जोडी नथनी, टीन जोड़ी झुमकी, दो जोडी कुंदा, दे जोड़ी झाले, चार सोने की हाय, तीन मंजली, दो हार, एक अंगूठी, तीन जोड़ी हथफूल, तीन जोडी छन्नी चूड़ी चांदी की, तीन जोड़ी तोड़ा,6 जोड़ी तोड़ियां, आधा किलो का खडुआ, चांद के अलावा ढाई लाख रुपए की नकदी पार कर दी गई। चोरी ने समूह के लिये रखा रुपया और करीब 6 माह बाद होने वाली बेटी के शादी का दहेज का सामान भी पार कर दिया।परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले वीरभान पुत्र रामबाबू, लाला पुत्र रामबाबू, रामवीर पुत्र प्रमोद, श्यामबीर पुत्र प्रमोद, पर घटना को अंजाम दिये जाने का संदेह जताते हुये नामदर्ज तहरीर पुलिस को दिये जाने पर जान से मार देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी जयंती प्रसाद ने चोरी की वारदात में संदेह जताते हुये जांच शुरू करवा दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।