3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने पिछले काफी समय से थानों और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया। एसपी द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के चलते कन्नौज कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह को थाना सौंरिख भेजा गया है। वहीं तिर्वा कोतवाली प्रभारी के पद पर कार्यरत जयंती प्रसाद गंगवार को अपराध शाखा की कमान सौंपी गई है। अन्य पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण में अपराध शाखा में तैनात वीरेंद्र विक्रम सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रजनीश बाबू कटियार को पुलिस लाइन से और रणजीत सिंह को प्रभारी साइवर थाना से अपराध शाखा भेजा गया है।


इसी प्रकार आलोक कुमार दुबे को प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ से गुरसहायगंज कोतवाली भेजा गया है। जय प्रकाश शर्मा को गुरसहायगंज से कन्नौज कोतवाली प्रभारी का पदभार सौंपा गया है। सचिन कुमार सिंह को थाना सौंरिख से छिबरामऊ, छिबरामऊ से जितेंद्र प्रताप सिंह को तिर्वा कोतवाली, विनीता सारथी को पुलिस लाइन और अनिल मणि त्रिपाठी को अपराध शाखा से कन्नौज कोतवाली का अतरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार विजय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल और देवेश शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी डी सी आर वी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह को प्रभारी डी सी आर वी और हरी शंकर वर्मा को अतरिक्त निरीक्षक थाना सौंरिख से तिर्वा कोतवाली का अतरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।


मदन गोपाल गुप्ता को प्रभारी अपराध शाखा से वाचक पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अजय कुमार अवस्थी को अपराध शाखा से प्रभारी साइवर थाना, विश्वनाथ मिश्रा को अपराध शाखा, सियाराम गौतम को अतरिक्त निरीक्षक थाना सौंरिख और संजय कुमार शुक्ल को अतरिक्त निरीक्षक कोतवाली तिर्वा से साइबर थाना में तैनाती दी गई है। इस प्रकार कुल 20 पुलिस कर्मियों के पटल कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाकर बदल दिये हैं। जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने को उपरोक्त पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनको नई तैनाती स्थल पर भेजने के आदेश भी जारी किये गये हैं। उपरोक्त संधर्व में सूचना अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी कन्नौज, को भी भेजी गई है।