3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : बदबू आई तो पता चला कि घर में है डेड बाडी तो मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुटी

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज शहर के एक मोहल्ले में बीते 24 घंटे से तेज बदबू आने की शुरुआत हुई तो मोहल्ले के लोगो ने किसी अनहोनी की संभावना जताते हुये पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान मोहल्ला स्थित एक मकान में अरुण मिश्रा का मकान है। इस मकान में अधिक उम्रदराज होने के बाद भी करीब 72 वर्षीय अरुण अकेले ही रहते हैं। इनके दो पुत्र जिनमें एक अमेरिका जबकि दूसरे बैंगलोर में रहते हैं। बताते चलें कि बीते दो दिनों से अंदर से बंद इस मकान से कुछ बदबू आने की शुरुआत हुई तो इधर से गुजरने वाले लोगो ने कुछ अधिक ध्यान नहीं दिया। बुधवार को जब मकान से बदबू आने का सिलसिला तेजी से आने का शुरू हुआ तो आसपास के लोग अनहोनी घटना को लेकर सशंकित नजर आये। आनन फानन में घटना को सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया। जिसके बाद मौके पर सीओ सिटी कमलेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने किसी प्रकार मकान का अंदर से बंद दरवाजा खुलवाया तो मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ दंग रह गई।पता चला कि इस घर में अकेले रहने वाले अरुण की बॉडी जमीन पर पड़ी थी।

शुरुआती जांच में सीओ सिटी कमलेश कुमार ने घटना को लेकर बताया कि, घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग शायद पानी की बाल्टी लेकर गिर गये होंगे और इसके बाद उनकी मौत हो गई। करीब 70 घंटे पहले बुजुर्ग की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुये मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।मृतक के बाहर रह रहे बेटों को भी पुलिस द्वारा घटना की सूचना से अवगत करवा दिया गया है।पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम किये जाने के बाद रिपोर्ट आने पर ही घटना की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। घटनाक्रम के दौरान उपरोक्त मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी रही।