रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज जिले में एक गांव के निकट स्थित शमशान के पास एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच–पड़ताल करने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जिले की कोतवाली छिबरामऊ के गांव बहवलपुर गांव का निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र राजाराम सुबह किसी काम से घर से निकला था। देर सायं तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुईं तो युवक की खोजबीन शुरू की गई थी। इसके बाद भी परिजनों को सफलता नहीं मिली। इस बात से परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बुधवार को गांव के बाहर स्थित शमशान के निकट से कुछ लोग गुजरे, तो यहां एक ग्रामीण का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। लापता ग्रामीण के परिजनों तक भी जब घटना के सूचना पहुंची तो परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मृतक की पहचान जब संतोष के रूप में हुई तो परिजनों के चीखने चिल्लाने का सिलसिला शुरू हो गया। वही घटना की सूचना से गांवों में सनसनी फैल गई। बडी संख्या में ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वहीं मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

परिजनों ने बताया कि युवक सुबहकिसी काम से घर परबिना बताये हीनिकल गया था जिसके बाद वह वापस नही लौटा । इस घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजदिया गया है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है