3

Recent News

Video: IPL में बड़ा हादसा! कैच पकड़ने में अफ्रीकन खिलाड़ी लुंगी एनगिडी घायल, दिल्ली के Max Hospital में भर्ती..

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: अखिलेश-राहुल का पुतला फूंकते समय झुलसीं भाजपा विधायक, MLA अनुपमा जैसवाल का चेहरा जला..

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

बड़ी खबर: हरभजन सिंह के घर पर लिख दिया - 'पंजाब का गद्दार', पुलिस देखती रही.. AAP कार्यकर्ताओं का बवाल..

बड़ी खबर: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को लेकर सियासी माहौल गरमा…

UP Crime News: शराब के नशे में 3 साल के एकलौते बेटे की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी, माँ की गोद से ले गया..

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक…

Crime News: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की घर में घुसकर हत्या, पड़ोसियों ने कातिल युवती को दबोचा..

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर…

3

Recent News

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

बड़ी खबर: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को लेकर सियासी माहौल गरमा…

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक…

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर…

Breaking News

Kannauj News : साइड मांगने पर दबंगों ने बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को पीटा

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले मे दबंगई और खुलेआम गुंडागर्दी का सिलसिला किस कदर कायम है, इसका नजारा बीच सड़क पर देखने को मिला है। बीच सड़क पर मस्ती कर रहे करीब चार बाइको पर सवार दबंग युवकों ने एक ट्रक चालक को साइड मांगने पर जमकर पीट डाला।

बताते चलें कि कन्नौज के तिर्वा नगर में शाम ढलने के बाद रोजाना कुछ बाइक सवार सड़कों पर घूमते और मस्ती करते हुये देखे जा रहे हैं। यह सिलसिला तिर्वा इंदरगढ़ तिराहे से लेकर ठठिया रोड चौराहा के अलावा तिर्वा ठठिया मार्ग पर भी देर रात 12 बजे के बाद तक देखा जा सकता है। बीते बुधवार की रात भी एक ऐसा नजारा सामने आया। जिसमें तिर्वा कन्नौज मार्ग पर तिर्वा नगर में कुछ बाइक सवार बीच सड़क पर अपनी वाइकों को खड़ा कर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान बेला औरैया की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने जब आगे निकलने के प्रयास में हॉर्न बजाया तो उसको यह महंगा पड़ गया। बीच रास्ते पर अपनी दबंगई कायम करने वाले इन युवकों के झुंड ने ट्रक चालक को जमकर पीट दिया। शराब के नशे में धुत्त दबंग युवकों ने बीच सड़क पर खड़ी अपनी गाडियां तो नहीं हटाई बल्कि ट्रक पर चढ़कर ट्रक ड्राइवर से गाली गलौज करते हुये ट्रक से बाहर खींचने का प्रयास किया और जमकर मारपीट की। मदद के लिये ड्राइवर चिल्लाता भी रहा लेकिन उसकी रात के पहर में किसी ने नहीं सुनी। अगर सुनी भी तो किसी ने घर से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाया। आखिर ट्रक चालक दबंगों से पिटता रहा, और पिटाई के बाद हमलावरों के जाने के बाद कन्नौज की ओर रवाना हो गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई और वीडियो के आदर पर उपरोक्त युवकों की तलाश शुरू कर दी। घटना का वीडियो तिर्वा नगर में एसबीआई बैंक के पास के बताया गया है। तिर्वा कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, वीडियो की जांच के बाद चिन्हित युवाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।