3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : यह कैसे रिश्ते ? : दो बेटो के बाद भी तन्हाई में रह रहे पिता की मौत

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। ऐसा परिवार होने के क्या फायदा कि, अपनों की सुध ना ली जा सके। तीन दिनों तक घर में अकेले रह रहे पिता का शव घर के अंदर सड़ता रहा और बेटे अपनी नौकरी करते रहे, वहीं पत्नी भी घटना से बेखबर रही। शहर के ग्वाल मैदान में निवास करने वाले अरुण मिश्रा कानपुर की एक खाद कंपनी से रिटायर थे। घर में अकेले ही रहते थे। अरुण के दो बेटे जिनमे प्रदुम्न और अक्षय साफ्टवेयर इंजीनियर हैं, प्रदुम्न अमेरिका तो अक्षय बैंगलोर में किसी कंपनी में काम करते हैं। अरुण की पत्नी बड़े बेटे प्रदुम्न के साथ अमेरिका में रहती हैं। कुछ समय पहले अरुण कानपुर की एक खाद फैक्ट्री में काम करने के दौरान कानपुर की एल्डिगो सोसाइटी के पीछे फ्लैट में रहते थे। अरुण से आय दिन झगड़े के कारण पत्नी बेटे के साथ अमेरिका चली गईं थीं। वही रिटायरमेंट के बाद अरुण बीते 3 सालों से अपने कन्नौज स्थित पुस्तैनी मकान में रह रहे थे।

कन्नौज स्थित मकान से जब बदबू आना शुरू हुआ तो आसपास के लोग परेशान हो गये। अनहोनी घटना की संभावना पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सीओ सदर कमलेश कुमार कोतवाली कन्नौज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर पहुंचकर देखा तो पता चला कि केबल तौलिया के सहारे एक शव जमीन पर पड़ा था। शव सी बदबू आ रही थी। घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। घर का सारा सामान भी ब्यबस्थित रखा हुआ था, इसलिये चोटी लूटपाट की भी संभावना नहीं थी।संभावना जताई गई कि 75 वर्षीय अरुण पानी की बाल्टी उठाने के दौरान करीब 72 घंटे पहले (शव को देखकर) गिर गए होंगे और उनकी मौत हो गई होगी। घटना की जानकारी से जहां मोहल्ले में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिए है। घटना की सूचना से मृतक के बेटों को भी अवगत करवा दिया गया है। पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर मृतक का छोटा बेटा अक्षय अपने पिता का अंतिम संस्कार करने गुरुवार को कन्नौज पहुंचा। और प्रक्रिया पूरी की गई। सवाल यह है कि कैसे रिश्ते हो गये हैं आज कल के। कोई किसी से मतलब नहीं रखना चाहता, कोई किसी का हाल चाल नहीं लेना चाहता। भाग दौड़ भरी जिंदगी में टेंशन और काम का लोड अपनों को अपनों से अलग कर रहा है। शायद इसी जिंदगी की भाग दौड़ में दो बेटे और पत्नी होने के बाद भी एक पिता और पति की तीन दिनों तक सुध नहीं ली गई और घर में तन्हा रह रहे पिता/पति का शव खराब होता गया। यह वही पिता हैं, जिन्होंने अपने विदेश रह रहे बच्चों को उंगली पकड़कर चलना सिखाया था, और पत्नी को अपने सुख दुख का साथी बनाया था।बदलते हुये परिवेश में आखिर हमको अपने खून के रिश्तों के बारे में क्या सोचना नहीं चाहिए। सवाल तो है, पर जवाब शायद आप के पास?