3

Recent News

UP Crime News: शराब के नशे में 3 साल के एकलौते बेटे की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी, माँ की गोद से ले गया..

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक…

Crime News: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की घर में घुसकर हत्या, पड़ोसियों ने कातिल युवती को दबोचा..

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर…

Crime News: दिनदहाड़े होश उड़ाने वाली बैंक डकैती! 10 मिनट में 7 करोड़ का सोना और कैश लूटकर बदमाश फरार..

Bank Robbery: झारखंड के हजारीबाग जिले में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। बरही इलाके में स्थित…

UP Accident: बेटी की शादी कर के लौट रहा परिवार खत्म! माँ-बाप, और बेटे समेत 5 की मौत.. पालतू कुत्ता भी नहीं बचा

UP Accident: यूपी के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।…

यूट्यूबर और Ex-Muslim सलीम वास्तिक गिरफ्तार: 31 साल पहले किया था 13 साल के बच्चे का अपहरण और हत्या..

Ex-Muslim सलीम वास्तिक गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर एक्टिव और खुद को “Ex-Muslim” बताने वाले यूट्यूबर Saleem Wastik को दिल्ली पुलिस…

3

Recent News

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक…

Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर…

Bank Robbery: झारखंड के हजारीबाग जिले में दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। बरही इलाके में स्थित…

UP Accident: यूपी के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।…

Ex-Muslim सलीम वास्तिक गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर एक्टिव और खुद को “Ex-Muslim” बताने वाले यूट्यूबर Saleem Wastik को दिल्ली पुलिस…

Breaking News

Kannauj News : बिच्छू गैंग के दबंगो ने युवक को पीट–पीट कर उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में इस समय बिच्छू गैंग का आतंक छाया हुआ है। आय दिन किसी ना किसी से मारपीट करने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। गत दिन भी घटी एक ऐसी ही घटना में बिच्छू गैंग के सदस्यों ने एक स्विमिंग पुल में नहाने गये चार युवाओं को किसी बात पर मारपीट कर घायल कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। युवक की मौत से गुस्साए परिजन शव एसपी कार्यालय पहुंचे जहां कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ कमलेश कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के सदर कोतवाली कन्नौज के गांव अकबरपुर निवासी अरबाज अपने तीन अन्य साथियों के साथ गुरसहायगंज के इंदुइया गंज के निकट स्थित स्विविंग पुल में नहाने के लिये गये थे। यहां बिच्छू गैंग के सदस्य भी पहुंचे थे। किसी बात पर विवाद शुरू हुआ तो गैंग के सदस्यों ने अरबाज और उसके साथियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में अरबाज और उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुये। घटना की जानकारी के बाद घायलों को जिला अस्पताल कन्नौज में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण अरबाज को कानपुर रेफर किया गया था। लेकिन अरबाज की इस दौरान मौत हो गई।

अरबाज की मौत से परिजनों में आक्रोश

घटना को लेकर अरबाज के परिजनों और ग्रामीणों में तिब्रा आक्रोश ब्यापत हो गया और परिजन ग्रामीणों के साथ मृतक अरबाज का शव लेकर पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद के कार्यालय कार्यवाही को लेकर जा पहुंचे। यहां मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने बुझाने के बाद कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत किया। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी दो नाम दर्ज सहित 13 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी थी।वहीं मृतक अरबाज के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। अरबाज की मौत पर परिजनों का कोहराम मचा हुआ है।

युवक की मौत के बाद धाराओं में पुलिस करेगी बढ़ोत्तरी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए कि थाना गुरसहायगंज में खेतों के बीच में स्वीविंग पुल बना रखा है। उस स्वीविंग पुल में 20 तारीख को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। जिसमें थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया था। दो लोगाें को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था‚ इसमें आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घायलों में एक व्यक्ति अरबाज जिसकी उम्र 20 साल के आस पास है। उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा बाडी को मोर्चरी पहुंचाया गया है । पंचनामा भरकर पीएम की कार्यवाही करवाई जा रही है। इसमें जो अभियोग पंजीकृत किया गया है‚ उसमें जो सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करके अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।