रिपोर्ट : संदीप शर्मा
बताते चलें कि कन्नौज जिले के छिबरामऊ के मोहल्ला कस्सावान निवासी व्यापारी शमशुल कमर अपने निजी कार्य से तिर्वा आये हुये थे। यहां वह अपने रिश्तेदार से भी मिले और जरूरत के लिये रूपयों की भी मांग की। रुपए मिलने के बाद शमशुल तिर्वा कन्नौज मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से कुछ ही दूरी पर गहरा तालाब और पटेल मार्केट स्थित के निकट स्थित एक दुकान पर बैठे गये। यहां पहले से ही घात लगाये तीन बदमाशों ने रणनीति के तहत अपने एक साथी को पहले जहां व्यापारी बैठा था, वहां एक क्लीनिक पर खांसी की दवा के बहाने भेजा। टोह लेने के बाद निकट ही मौजूद दो अन्य बदमाश भी निकट ही डटे रहे। मौका पाकर बदमाशों के एक साथी ने व्यापारी के पास मेज से सटा कर रखा गया नकदी से भरा झोला छीन कर भागने का प्रयास किया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है