यह है अब नई तारीख
भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट जमा करने वालों को बड़ी राहत दी है। अब 07 अक्टूबर 2023 तक जिन लोगों ने अपने दो हजार के नोट को बैंक में नहीं बदले हैं वे आने वाली सात अक्टूबर तक नोट बदल सकते है। अभी तक यह समय सीमा 30 सितम्बर 2023 तक ही थी। लेकिन देर शाम आरबीएआई ने अपना निर्णय लेते हुए समय सीमा को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया।
कितने जमा हो चुके और अब कितने हैं बाकी

आपको बताते चलें कि सरकार ने बीते दिनों भारत में दो हजार के नोट चलन पर पाबंदी लगा दी थी, जिसके बाद 19 मई 2023 से तीस सितम्बर 2023 तक का समय दिया था ताकि जिनके पास दो हजार की करेंसी हो तो वह बैंक में जाकर बदल सकता है, जिसके चलते अब तक 3. 42 लाख करोड़ बैंक में जमा हो चुके हैं, जब कि आरबीआई के अनुसार मार्केट में 3. 56 लाख करोड़ रूपए चलन में थे, यानी अभी भी मार्केट में 14 लाख करोड़ रूपए वापस नहीं आए हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने नोट जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाते हुए इसे 07 अक्टूबर 2023 कर दिया है।