3

Recent News

Bengal Election 2026: PM Modi ने लिए ममता दीदी के मजे, कहा - "झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची टीएमसी को लगी.."

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में विजय संकल्प सभा को…

Bengal Election 2026: BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को TMC कार्यकर्ताओं ने पीटा, लगाई दौड़, देखें वीडियो..

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।…

Bengal Election 2026: वोटिंग के दौरान बवाल! मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, सिलीगुड़ी में झड़प..

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है।…

हिमाचल की अनन्या नेगी की स्पीच हुई वायरल! संसद में ऐसा क्या बोला कि इंटरनेट पर जमकर शेयर हो रही Video, देखें..

अनन्या नेगी की स्पीच: हिमाचल प्रदेश की स्टूडेंट अनन्या नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संसद परिसर…

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में पत्थरबाजी, कई घायल। निशा विश्वकर्मा केस के बाद बढ़ा तनाव।
3

Recent News

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में विजय संकल्प सभा को…

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।…

Bengal Election 2026: आज देश के दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल अपने चरम पर है।…

अनन्या नेगी की स्पीच: हिमाचल प्रदेश की स्टूडेंट अनन्या नेगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संसद परिसर…

Breaking News

Kannauj News : नशे में धुत्त कार सवार ने पत्रकार सहित तीन को मारी टक्कर

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

सड़कों पर आय दिन तेज रफ्तार बाइक चालकों और कार सवारों से लेकर बड़े वाहनों का कहर दिखता है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने इन वाहन सवारों को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। यही कारण है, कि दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ना जाने कितने लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच जाते हैं, या फिर जिंदगी से ही हांथ धो बैठते हैं। मामला कन्नौज जिले के पुरानी अमित एजेंसी के निकट जी टी रोड का रात का बताया गया है।

बताते चलें कि कन्नौज शहर के कचहरी रोड निवासी रंजीत पाल एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं। बीटी देर सायं टहलने गये हुये थे। इसी दौरान एक कार चालक जो नशे में धुत्त बताये गये हैं।सरायमीरा के काली दुर्गा मंदिर के निकट रहने वाले इन आदित्य कटियार ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 74 क्यू 8014 से रंजीत को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रंजीत का पैर टूट गया। घायल ने बताया कि इसी दौरान कार का पीछा करते हुये बाइक सवार भी पहुंचे थे और उन्होंने कार द्वारा टक्कर मारने की बात कही थी। इसके अलावा मौके पर पहुंचे बाइक सवारों ने यह भी बताया कि बहादुरपुर उज्जैना गांव के एक साइकिल सवार को भी इन्हीं कार चालक द्वारा टक्कर मारने के बाद कार को भगाया गया था, जिसके बाद उनकी बाइक को टक्कर मारी गई और फिर पत्रकार रंजीत को। कार का पीछा करते हुये जब बाइक सवार और रंजीत के परिजन कार सवार के घर पहुंचे, तो यहां भी कार चालक द्वारा जाओ यहां से कहकर देख लेंगे, की धमकी दी गई। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन समय से पुलिस के ना पहुंचने से कार चालक के नशे में होने की डाक्टरी नहीं कराई जा सकी। फिलहाल पीड़ित द्वारा पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल रंजीत का पैर टूट जाने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।