3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : युवक की हत्या और दुर्घटना में मौत को लेकर पुलिस और परिजनों में नोकझोंक

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। बाइक रिपेयरिंग का काम करने वाले मिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जहां दुर्घटना में मौत की बात कह रही है, वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। आरोप प्रत्यारोप को लेकर पुलिस औरमृतक के परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव कचाटीपुर गांव के निकट पेट्रोल पंप के निकट गांव के निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र पुत्र मुन्नालाल की बाइक की दुकान है। देवेंद्र के अन्य भाई भी बाइक रिपेयरिंग का कार्य करते हैं।

पुलिस के मुताबिक रविवार को देवेंद्र अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी एक बाइक सवार अपनी बाइक में कार्य कराने दुकान पर पहुंचा। जैसे ही देवेंद्र बाइक सवार की बाइक की मरम्मत करने सड़क की ओर बढ़ा, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बैगनार कार की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही देवेंद्र की की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई।घटना की जानकारी जैसे ही देवेंद्र के भाइयों और परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर घटना की सूचना पर जहां पुलिस पहुंची वहीं परिजन भी पहुंच गये। मृतक के भाई का आरोप है कि देवेंद्र जैसे ही दुकान से बाइक ठीक करने को बढ़ा, तभी निकट खड़ी एक वैगनार कार के निकट उसके सर पर किसी बजनी वस्तु से हमला किया गया। इतना ही नहीं, निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक युवक मोबाइल से बात करके हमलावर से कुछ कहते हुये भी देखा गया। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र की हत्या की गई है।

पुलिस द्वारा घटना को दुर्घटना बताये जाने को लेकर देवेंद्र के परिजनों की पुलिस से भी तीखी नोंकझोंक हुई। परिजनों का कहना था, कि पुलिस हत्या को दुर्घटना बताकर पल्ला झाड़ रही है। परिजनों का यह भी कहना था कि जिन आरोपियों की भाई की हत्या में पहचान की गई है उनको पुलिस गिरफ्तार करे, तभी देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पूरे मामले को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों में खींचतान जारी थी। मृतक का शव मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ था, वहीं परिजनों का रो रो कार बुरा हाल था। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।