3

Recent News

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

3

Recent News

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : जिले भर मे जमकर हुई बारिश, तिर्वा में जगह-जगह भरा पानी

रिपोर्ट संदीप शर्मा

मानसून की आमद तो कई दिनों पहले हो चुकी है, पर जिले में कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां बारिश ना होने से लोग अभी तक चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान थे। शुक्रवार को सुबह लोगों के चेहरे तब खिल उठे, जब सुबह साढ़े नौ बजे के करीब तिर्वा नगर में तेज वारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की तेज और धीमी रफ्तार से हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं नगर में मुख्य मार्ग से लेकर कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई।

बताते चलें कि मानसून की आमद के बाद कन्नौज जिले में कई क्षेत्रों में बेहतर बारिश हो चुकी है। वहीं तिर्वा नगर में लोग बारिश ना होने से उमस और चिपचिपाती गर्मी से परेशान थे। शुक्रवार को सुबह बारिश शुरू हुई तो बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक खुले आसमान के नीचे अपनी अपनी छतों और सड़क पर बारिश का आनंद लेते नजर आये।
एक घंटे की बारिश ने लोगों को काफी राहत देने का काम किया। वहीं नगर के मुख्य मार्ग तिर्वा कन्नौज वाया बेला मार्ग, तिर्वा खैरनगर मार्ग, कोतवाली रोड, सहित तिर्वा के कई मोहल्लों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई।

तिर्वा के मंडी बाजार सर्राफा गली, महात्मा गांधी मार्ग से लेकर अन्नपूर्णा नगर, बौद्ध नगर, मां अन्नपूर्णा मंदिर मार्ग, दौलेश्वर मार्ग, उपमंडी समिति मार्ग, सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग, कालिका नगर, दीनानाथ स्कूल मार्ग,एस एस पी इंटर कॉलेज मार्ग सहित कई जगहों पर पानी का भराव हो गया। काफी समय बाद कहीं कहीं पानी निकल गया, लेकिन कहीं कहीं जलभराव ने लोगों के लिये समस्या पैदा कर दी। बारिश के बाद नगर पंचायत चेयरमैन मिताली गुप्ता के प्रतिनिधि सौरव गुप्ता ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को जलभराव वाले स्थानों पर भेजना सुनिश्चित किया और पानी निकलवाने का निर्देश दिया।  वहीं बारिश की शुरुआत होते ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई। बीते गुरुवार को पूरे दिन अव्यवस्थित रहने वाली बिजली शुक्रवार को बारिश की शुरुआत होते ही गायब हो गई। बीते गुरुवार से शुक्रवार की दोपहर तक बिजली का हाल बेहाल था।