3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj news : श्रीहरिशंकरी का पौधा लगाकर मंत्री बोले लगाने के साथ सुरक्षा भी करें पौधों की

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

एक पौधा मां के नाम राष्ट्रीय अभियान को लेकर जिले भर में पौधारोपण अभियान जोरशोर से चलाया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया आदि के साथ कन्नौज के उमर्दा में 20 हेक्टेयर के भूखंड में श्रीहरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अधिकारियों, नेताओं, अपर्णा जी सहित कई लोगों ने पौधारोपण किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के एक पौधा मां के नाम पर लगाने को लेकर किये गये आवाहन पर कन्नौज जिले भर में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि, प्रदेश में आज 36 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिलेभर में पौधे लगाये जा रहे हैं। मैंने भी जिलास्तरीय अधिकारियों और पार्टी के लोगों के साथ उमर्दा के एक बड़े भूखंड पर पौधा रोपण किया है।

मंत्री ने कहा कि आज हम सभी को सचेत होने की बेहद जरूरत है। क्यों कि पर्यावरण का संतुलन ना बिगड़ने पाये, इसके लिये हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना ही होगा। आज पौधारोपण अभियान शिथिल होने और पेड़ों के अभाव में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो आने वाले समय के लिये बहुत ही घातक है। अगर हम अभी नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाली पीढ़ी के साथ हम सभी शुद्ध हवा तक के लिये तरस जाएंगे। पर्यावरण का अभाव हम सभी के लिये बेहद नुकसान देह हो रहा है। स्वच्छ हवा नहीं मिल पा रही है, गर्मी का सितम अपेक्षा से अधिक होता जा रहा है। इसलिये एक पौधा अवश्य लगाएं।

देश के पीएम और सीएम पूरे देश में एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत कर चुके हैं, अब हम सभी की जिम्मेदारी है, कि हम सभी अभियान को गति दें। एक पौधा मां के नाम इस बार जरूर लगाएं, और पूरी जिम्मेदारी से उस रोपे गये पौधे की देखभाल भी करें। क्यों कि देखभाल के अभाव में हमारा परिश्रम व्यर्थ जायेगा।जैसे मां अपने बच्चों की देखभाल करती है, और बच्चा बड़ा होने पर अपनी जिम्मेदारी निभाता है उसी प्रकार हम सभी को एक पौधा मां के नाम लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाते हुये लगाये गये पौधे की देखभाल भी करनी है। क्यों कि आप का लगाया हुआ एक पौधा ना जाने कितनों को आने वाले समय में फल, फूल और छाया देने का काम करेगा। जिलेभर के स्कूल कॉलेजों, पार्कों, मंदिरों, सहित कई जगहों पर शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरकारी, गैर सरकारी, अध्यापक, आम और खास जनमानस से लेकर राजनैतिक दलों के लोगों ने भी अभियान में अपनी सहभागिता की।